Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्रि पूजन और व्रत के लिए आवश्यक 9 सामान
नवरात्रि पर्व की शुरूआत होने पर आपको कई प्रकार की तैयारी करनी होती है, इसी तैयारी में आवश्यक सामान जुटाना भी एक काम है। नवरात्रि शुरू होने से पहले आप पूजन और उपवास के लिए कुछ सामान अवश्य खरीद कर रख लें ताकि आपको तुरंत के तुरंत ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े। इन नौ सामान की सूची निम्म प्रकार है:

नवरात्रि पूजन और व्रत के लिए आवश्यक 9 सामान
1. कुट्टु का आटा: नवरात्रि के दिनों में गेहूं का आटा खाना वर्जित होता है, अगर आपने व्रत रखा है तो आप कुट्टु के आटे का सेवन करें।
2. सेंदा नमक: व्रत के दिनों में सेंदा नमक का सेवन करें ताकि आपके शरीर में सोडियम की कमी न हो पाएं।
3. काला चना: नवरात्रि के व्रत के बाद कन्या भोज में काला चना बनाया जाता है और उसी के बाद भोग लगाया जाता है।
4. व्रत का चावल या पसाई का चावल: यह एक विशेष प्रकार का चावल होता है तो व्रत के दिनों में खाया जाता है।
5. सिंघाड़े का आटा: व्रत के दिनों में सिंघाड़े का आटा लाभप्रद होता है। इसकी कई डिश बन सकती हैं।
6. साबुदाना: व्रत के दिनों में साबुदाना की मीठी और नमकीन खिचड़ी काफी स्वादिष्ट लगती है। यह पाचक भी होता है।
7. मूंगफली के दाने : नवरात्रि के दिनों में नाश्ते में मूंगफली के दानों का सेवन किया जाता है ताकि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिले।
8. व्रत चिप्स और मिक्चर : आजकल मार्केट में कई प्रकार के व्रत के चिप्स और मिक्सचर आते हैं। इन्हे खरीदकर स्टॉक में रख लें, ताकि जब भी भूख लगे तो खा लें।
9. खोया: नवरात्रि से पहले खोया खरीद लें। यह काफी अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक होता है जिसे कई प्रकार की डिश में या चीनी मिलाकर भी खाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
