Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
आखिर कौन से पेंचीदा सवाल पूछती हैं महिलाएं?
एक इंसान का दिमाग बहुत रहस्यमयी होता है, वह कई तरीके से सोच सकता है। लेकिन औरत के दिमाग की दाद़ देनी पड़ेगी, वह हर बात को बेहद सर्तकता और चालाकी से निकलवा लेती है और शायद यही कारण है कि मां से लेकर बीबी तक, पुरूष की गाथा सिर्फ उन्हे ही पता चल पाती है। औरतें कई तरह के सवाल पूछती हैं - क्या कर रहे हों, तुम्हे हुआ क्या, ऐसे क्यूं बैठे हो आदि।
आदमी अक्सर परेशान हो जाते है, लेकिन आप ये न भूलें कि औरतें ये सवाल यूं ही नहीं पूछती है। वह हर सवाल बहुत ट्रिकी अंदाज में पूछती है और जवाब़ भी उसी तरह समझ लेती है। बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही पेंचीदा सवाल बताएं जा रहे है, जो महिलाएं अक्सर पूछती हैं :
लड़कियों की ये खास अदाएं जो बनाती है उन्हें सबसे जुदा

1) क्या तुम मुझसे प्यार करते हों?
वो ऐसा क्यूं पूछती हैं - आखिर किसी भी औरत या लड़की के इस सवाल के पीछे पूछने की मंशा क्या है। जब भी किसी लड़की का मन होता है कि उसका हसबैंड या उसका लवर हमेशा उसके पास ही रहें, तो वह ऐसे सवाल पूछती है। इस सवाल को पूछकर वह अपने रिलेशनशिप को चेक करती हैं कि क्या ये आज भी वैसा ही प्यार भरा है जो रिश्ता शुरू होने पर था।
आपकी प्रतिक्रिया - अपने दिल की फीलिंग न बताएं, उसे बताएं कि वह आज भी उतनी ही प्यारी और सुंदर है जितना पहले थी, उनके मन में आज भी उतना ही प्यार है जितना रिश्ता शुरू होने पर था। उन्हे बताएं कि आपको उनके अंदर क्या-क्या बातें पसंद आती है।

2) क्या सोच रहे हों? :
वो ऐसा क्यूं पूछती हैं - महिलाओं को ओपन-एंडेड सवाल पूछने ज्यादा पसंद होते है और वह हमेशा जानना चाहती है कि उनके पति क्या सोच रहे है और किसके बारे में सोच रहे है।
आपकी प्रतिक्रिया - आपके लिए जरूरी है कि उनके मन की बात समझें और उन्हे अपनी सोच के बारे में बताएं कि आप क्या प्लानिंग कर रहे है और किस बारे में सोच रहे है, इससे वह शांत होगी और आपकी उलझन भी समझ सकेगी। हो सकता है इस तरह आपको कोई हेल्प मिल जाएं।

3) क्या ये सबसे सुंदर डायमंड पेंडेंट नहीं है?
गिफ्ट में आपका उनके प्रति प्यार छुपा होता है। अगर आप उन्हे नहीं देते है तो वह आपको इंडीकेट करती है कि उन्हे भी ऐसा ही पेंडेट दीजिए।
आपकी प्रतिक्रिया - उनसे कहें कि वह सुंदर है लेकिन आपके गले में पहने जाने के बाद और भी सुंदर लग रहा है। उनकी भावनाओं को समझें, उन्हे प्यार से सराहें और उन्हे संतुष्ट कर दें।

4) तुम हमारे बारे में क्या सोचते हो?
वो ऐसा क्यूं पूछती हैं - इस सवाल को पूछने के पीछे कोई भी तुक नहीं होता है, वह सिर्फ कुछ बात करना चाहती है तो ये ही सही।
आपकी प्रतिक्रिया - वो ऐसे ही सवाल पूछ सकती है, पर आप यूं ही जवाब नहीं दे सकते है, आपको उनके मन की भावना को समझना होगा और उसी हिसाब से बात करना होगा। आपके लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है कि आप उनसे उल्टा यही सवाल पूछ लें।

5) हमारे बच्चे कब होगें?
वो ऐसा क्यूं पूछती हैं - महिलाएं जानती है कि पुरूष को बच्चे जिम्मेदारी लगते है और वह उन्हे प्लानिंग के बाद ही जन्म देना पसंद करते है, इसलिए महिलाएं पहले से ही जानने की कोशिश करती है कि अभी उन्हे बच्चे को गोद में खिलाने के लिए कितना टाइम और इंतजार करना होगा।
आपकी प्रतिक्रिया - आप उन्हे समझाएं कि पहले वो फीजिकल और मेंटल स्ट्रांग हो जाएं, क्योंकि मां बनने के बाद काफी जिम्मेदारियां आ जाती है। थोड़ी लाइफ एंजाय कर लें, उसके बाद हम प्यारे से बच्चे को जन्म देगें और उसके लिए दुनिया के बेस्ट पैरेंट बनेगें।

6) क्या आपको मेरी नई ड्रेस पसंद है?
वो ऐसा क्यूं पूछती हैं - जब कोई भी लड़का या पुरूष, अपनी वाइफ को कॉम्पलीमेंट देना बंद कर देता है तो वाइफ अक्सर चिंता में पड़ जाती है और वह ऐसे सवाल पूछने लगती है। वह ऐसा सिर्फ आपका रिएक्शन देखने के लिए पूछती है।
आपकी प्रतिक्रिया - इस बार उन्हे इतना रोमेंटिक जवाब दें कि वह खुश हो जाएं। उनकी ड्रेस के अच्छे कलर और उन पर उसके फबने के बारे में बताएं। अगर आप उन्हे हर बार पॉजिटिव रिस्पॉन्स देगें तो वह आपको अच्छी तरह समझेगी और आपको ऐसे सवालों वाले टेस्ट से कम ही गुजरना होगा।



Click it and Unblock the Notifications