Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या आप सुरक्षित भविष्य चाहते हैं? अपनाएं ये सुझाव
एक सुकून और आरामदायक जिंदगी पाने के लिये हमारे पास अच्छे पैसे होने जरुरत हैं। इस जिंदगी में आपको नहीं पता कि कब आपके जीवन पर विराम लग जाए और आप अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ कर चले जाएं। इसलिये बहुत जरुरी है कि आप अपनी सेहत का तो ख्याल रखें ही साथ में अपने बढते हुए खर्चे पर भी लगाम लगाएं। इस गेम में आपको थोड़ा सेफ खेलने की जरुरत है, आप जितनी जल्दी समझ जाएंगे आपके लिये उतना अच्छा रहेगा। यहां कुछ सुझाव दिये जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मजे से अपने परिवार और अपने भविष्य के लिये पैसे बचा सकते हैं। क्या हैं ये सुझाव-
इन कारणों की वजह से बचाना शुरु कर दें अपने पैसे

खर्चा और बचत
हर दिन खुल कर जिये, खास तौर पर अगर आप जवान हैं तो, क्योंकि यह दिन फिर कभी नहीं आएंगे। आप आज कितना खर्च कर रहे हैं और कल के लिये कितना बचा रहे हैं, इस बात का बैलेंस रखें।
बचत और पूंजी लगाना
स्टडी कहती है कि जो लोग अपने बचत के पैसों को लाभदायक व्यवसाय में लगाते हैं, वे ज्यादा पैसा कमाते हैं। सफल लोग अपना लक्ष्य उन्मुख और योजना बनाते हैं। आपको भी अपना लक्ष्य निर्धारित करना होगा और उसके तहत काम करना होगा।
शार्ट टर्म गोल रखें
अपने लक्ष्य को हांसिल करने के लिये शार्ट टर्म गोल रखें। आप पाएंगे कि छोटे छोटे गोल हांसिल कर लेने के बाद आपके बडे़ गोल अपने आप ही पूरे हो जाएंगे।
अपने वित्त संभाले
आपको पता होना चाहिये कि आप अपने एक्सट्रा पैसे कहां संभाल कर रखते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि आपके संभाले हुए पैसे आपके ही काम आने वाले हैं।
संभल कर उधारी लें
हम में से कई लोग बडे़ ही मजे से क्रेडिट कार्ड के पैसे खर्च करते हैं। लेकिन बाद में उन्हें जब पैसे भरने पड़ते हैं तो, उनकी जेब उन्हें कुछ दिनों तक गरीबी में जीने पर मजबूर कर देती है।
वित्तीय ज्ञान
आपको पैसे इस लिये चाहिये कि आप उसे बचा सकें और बाद में उसे बढा सकें। लेकिन कई लोग पैसे तो बचाना सीख जाते हैं मगर उसे बढा नहीं पाते। अपने भविष्य को सेफ रखने के लिये आपको सही तरीके से पैसे निवेश करना आना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
