Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
क्या कहता है आपका बर्थ मार्क
आपने कई लोगों के शरीर पर बर्थ मार्क को देखा होगा, जिसे हर स्थान पर वहां की स्थानीय भाषा में एक अलग नाम देकर पुकारा जाता है। हिंदी भाषा में बर्थ मार्क को जन्मचिन्ह् या लहसन कहा जाता है। बर्थ मार्क को लेकर हर कोई एक नई बात बताता है कि यहां बर्थमार्क होने से ऐसा होगा, या यह अच्छा होता है या बुरा।
MORE: दिल घबरा देने वाली भारत की 15 भूतिया जगह
बर्थ मार्क को कई लोग गुडलक और बैडलक से भी जोड़ते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि बर्थमार्क, पुराने जन्म के कर्मों और फल से बनते है। लेकिन वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, जब बच्चा मां के पेट में होता है तभी इनका निर्माण होता है। कई बार ये बर्थ मार्क हमारे चेहरे की सुंदरता भी खत्म कर देते हैं जब ये चेहरे या सामने दिखने वाले शारीरिक भाग पर होते है।
MORE: सपने में मौत, क्या है इसका मतलब?
आज इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही बर्थ मार्क के बारे में बताने जा रहे है कि आपका बर्थ मार्क आपके बारे में क्या इंगित करता है:

पेट
(पुरूष और महिलाएं) -अगर बर्थमार्क आपके पेट पर है जो यह दर्शाता है कि आप लालची और मतलबी इंसान हैं।

मुंह के पास
पुरूषों के मुंह के पास बर्थमार्क होना उनकी खुशी और धनयोग को दर्शाता है। वहीं महिलाओं के मुंह के पास बर्थमार्क होना दर्शाता है कि वे बहुत संवेदनशील है और बातें करने का शौक रखती हैं।

दाएं गाल पर
पुरूषों के दाएं गाल पर बर्थमार्क उनके जूनुनी होने को दर्शाता है। वहीं महिलाओं के दाएं गाल पर बर्थमार्क दर्शाता है कि उनका अपने जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा।

बाएं गाल पर
बाएं गाल पर अगर किसी पुरूष के बर्थमार्क होता है तो समझिए कि उसके पास सदैव आर्थिक संकट रहेगा। जब कि ऐसी महिलाएं अवसाद का शिकार रहती हैं।

बाएं स्तन के नीचे
अगर किसी भी पुरूष या महिला के बाएं स्तन के नीचे बर्थमार्क है तो यह दर्शाता है कि उन्हे सदैव सफलता मिलेगी और उनका मजाकिया अंदाज काफी अच्छा है।

दाएं स्तन के नीचे
दाएं स्तन के नीचे बर्थमार्क दर्शाता है कि आपका भाग्य बहुत अच्छा है।

सीने के ठीक बीच में
सीने के ठीक बीच में बर्थमार्क दर्शाता है कि आप अच्छे भाग्य के मालिक हैं।

ठोड़ी पर
पुरूषों के ठोड़ी पर बर्थमार्क इंगित करता है कि वह बहुत सेक्सी और हॉट है जबकि महिलाएं परिवार में हर किसी का दिल जीतने वाली होती हैं।

माथे पर दाएं ओर
महिला या पुरूष में से किसी के भी माथे पर दाईं ओर बर्थमार्क उनकी तीव्र बौद्धिक शक्ति को दर्शाता है।

माथे पर बाएं ओर
महिला या पुरूष के माथे पर बाएं ओर बर्थमार्क इंगित करता है है वह बहुत खर्चीले हैं और हमेशा व्यय के बारे में सोचते है।

माथे के बीच में
पुरूष या महिला के माथे में बीच में बर्थमार्क उन्हे आकर्षित बनाता है। ऐसे लोगों के जीवन में काफी अफेयर होते है।

भुजा
पुरूषों की भुजा पर बर्थमार्क होना, उनके घर के प्रति प्यार को दर्शाता है कि उन्हे घर पर रहना, खाना कितना ज्यादा प्रिय है वहीं महिलाओं की भुजा पर बर्थमार्क उन्हे कॅरियर ओरिएंटेड होने पर मुहर लगाता है।

जॉ लाइन
महिला या पुरूष के जॉ लाइन पर बर्थमार्क उनके खराब स्वास्थ्य के बारे में दर्शाता है।

पीठ पर
जिस व्यक्ति की पीठ पर बर्थमार्क होता है, वह बहुत ईमानदार और खुले विचारों वाला होता है।

उंगलियों पर
किसी भी हाथ की उंगलियों पर बर्थमार्क का होना दर्शाता है कि वह आत्मनिर्भर रहना पसंद नहीं करता या करती है।

पैर पर
किसी भी पैर की उंगली या पैर पर बर्थमार्क होना आपके एक्टिव होने को दर्शाता है साथ ही साथ आपका ट्रेवल लविंग होना भी बताता है।

कंधे पर
कंधे पर बर्थमार्क होना हमेशा आर्थिक संकट बने रहने को दर्शाता है। लेकिन राइट साइड होने पर अच्छे भाग्य को भी इंगित करता है।

टांगों पर
अगर बर्थमार्क टांगों पर होता है तो आप खुद में निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।

नाक पर
नाक पर बर्थमार्क होना दर्शाता है कि आप बहुत क्रिएटिव है और आपकी सोच हटकर है।

जांघ पर
जांघ पर महिला या पुरूष के बर्थमार्क होने पर समझ लें कि उनके जीवन में धनयोग है और वह हमेशा खुश रहेगें।



Click it and Unblock the Notifications
