Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कौन से दिन करें किस भगवान की पूजा

हिन्दू धर्म परंपरा के अनुसार, हफ्ते का हर दिन किसी-ना-किसी एक भगवान के नाम पर समर्पित होता है। वे भक्त जो भगवान की पूजा में लीन रहते हैं वे, दिन के हिसाब से हर भगवान की पूजा करने में विश्वास करते हैं। तो अगर आपको भी अपने फेवरेट भगवान की पूजा करनी है तो उनके लिये आपको एक पूरा दिन मिल सकता है, खुद का प्यार दिखाने के लिये।
आपने देखा होगा कि सोमवार को शिव जी के मंदिर में बहुत भींड़ होती है। ऐसा इसलिये क्योंकि ऐसा शिवपुराण में लिखा गया है। अगर आपको इसके बारे और अधिक जानकारी चाहिये तो नीचे दिये हुए स्लाइडर पर जरुर क्लिक करें।

सोमवार-
सोमवार के दिन आपको भगवान शिव के मंदिर में अचानक ही भींड देखने को मिलेगी। इसदिन भगवान नीलकंठ की पूजा की जाती है। उन्हें दूध, चावल और चीनी चढ़ाया जाता है।

मंगलवार-
ऐसी मान्यता है कि श्री हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ। अत: मंगलवार के दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा से सभी मनोवांछित फल प्राप्त हो जाते हैं।

बुधवार-
हिन्दू धर्म परंपराओं में बुधवार का दिन सभी सुखों का मूल बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की उपासना का दिन है। बुधवार को श्री गणेश पूजा का बैचेनी, व्यग्रता और कष्टों से निजात पाने के लिए विशेष महत्व है।

ब्रहस्पतिवार-
भगवान विष्णु की पूजा ब्रहस्पतिवार को की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पत्नी यानी लक्ष्मी जी की भी पूाजा की जाती है। भाग्य बदलना हो या फिर खूब सारा पैसा पाना हो तो आप ब्रहस्पतिवार को इनकी पूजा करें।

शुक्रवार-
इस दिन दुर्गा जी और उनके सभी अवतारों की पूजा की जाती है।

शनीवार-
अगर आपके शनी की दशा खराब चल रही है तो आप इस दिन मंदिर में शनी देव की पूजा कर के उन्हें शांत कर सकते हैं। इस दिन भगवान हनुमान और काली माता की भी पूजा की जाती है।

रविवार-
नव ग्रह के राजा सूर्यदेव की पूजा इसी दिन होती है। इनकी पूजा करने के लिये सुबह आपको गायत्री मंत्र पढ़ कर जल चढाना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
