Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें इन ट्वीटर लिंगो को
यंग जेरनरेशन को अपने रूम में कुछ चाहिये हो या न चाहिये हो, उसे एक कम्प्यूटर या स्मार्टफोन जरूर चाहिये होता है, ताकि वह फेसबुक, ट्वीटर आदि सोशल साइट्स पर एक्टिव रह सकें। इससे उन्हे फारवर्ड वर्ल्ड में आगे रहने में मदद मिलती है और वह अपने क्राउड में फेमस हो जाते है। सोशल नेटवर्किंग पर रखें इन बातों का ध्यान
आजकल ट्वीटर काफी जोरों पर है। इसमें लोग किसी के भी साथ कनेक्ट हो सकते है और उनके व्यू और ओपिनियन भी देख, पढ़ और शेयर कर सकते है। ट्वीटर पर एक्टिव रहने के लिए सबसे जरूरी है कि उसकी लैंग्वेज और सिम्बल को समझा जाएं। ट्वीटर के लिंगो निम्म प्रकार हैं :

जानें इन ट्वीटर लिंगो को
@ : अगर आप किसी को भी अपने मैसेज में टैग करना चाहते है तो @ प्रतीक का इस्तेमाल करें। जैसे- @boldsky , इससे उस व्यक्ति के पर्सनल एकाउंट में आपका टैग शो होगा और उसे पता चल जाएगा कि आपका उसके लिए क्या संदेश है।
# : हैश लगाने का मतलब होता है कि आप ट्वीटर ट्रैंड को लिख रहे हैं। जैसे - #वैलेंनटाइन। # लगाने के बाद कभी भी स्पेस नहीं दिया जाता है, वरना इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।
^ : कैरेट या हैट साइन का उपयोग, आमतौर पर एक कम्पनी की ओर से एक व्यक्ति के द्वारा भेजे गए ट्वीट को निरूपित करने के लिए किया जाता है। जो भी ट्वीट करता है उसका उल्लेख शुरूआत के बाद होता है।
$ : डॉलर साइन भी ट्वीटर लैंग्वेज का हिस्सा है जिसे कम्पनी के छोटे शेयर बाजार नाम या कोड के लिए यूज किया जाता है। यह एक वित्तीय टैग है। ट्वीट के बीच में इस साइन को लगाने से लिंक बन जाता है।
DM : DM यानि डायरेक्ट मैसेज। अगर कोई आपको ट्वीटर पर फॉलो करता है और आप उसे फॉलो करते है तो आप दोनों एक दूसरे को प्राइवेट मैसेज भेज सकते है, जिसे आप दोनों के अलावा कोई भी तीसरा नहीं पढ़ सकता है। यह बिल्कुल कॉन्फीडेन्शीयल मैसेज होते है।
HT : HT यानि हैट टिप। यह सिम्बल किसी भी सूचना को शेयर करने के लिए यूज किया जाता है। इसे अधिकांशत: ‘@’ के बाद ही लिखा जाता है।
OH : ट्वीटर की लैंग्वेज में OH का अर्थ ओवरहैड होता है जो गॉसिप, मजाक और आईब्रो रेजिंग को प्रदर्शित करता है जो आपने कहीं से सुनी हो और अब आप उसके बारे में दुनिया भर को ट्वीट करके बता रहे हों।
RT : अगर आप किसी ट्वीट को दुबारा से ट्वीट करते है तो उसे रिट्वीट न करके उसे RT लिखकर दुबारा से कॉपी पेस्ट कर लें। RT के बाद उस व्यक्ति को मेंशन कर दें, जिसका ट्वीट आपने कॉपी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
