Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
स्वतंत्रता दिवस मनाने के दस रोचक तरीके
15 अगस्त... बिग डे फॉर ऑल इंडियन्स। हां भाई हां, इस दिन का इंतजार सभी को रहता है, हम सभी इस दिन को बड़े धूमधाम से मनाते हैं क्योंकि इसी दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और हमें हमारे अधिकार मिले थे।
10 बातें, जो भारत ने सिखाई पूरी दुनिया को
भारत के इतिहास में यह दिन सबसे बड़ा है। इस दिन हर स्कूल व कार्यस्थल पर झंडे को फहराया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है। देश की राजधानी में बड़े स्तर पर इसे मनाया जाता है। हर राज्य अपनी झांकी प्रस्तुत करता है और इस दिन को खास बनाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर बनाइये टेस्टी तिरंगा डेजर्ट
इस आर्टिकल में हम आपको स्वतंत्रता दिवस मनाने के 10 तरीकों के बारे में बता रहे है।

परेड देखने जाएं:
क्या आप दिल्ली में रहते है। अगर हां, तो 15 अगस्त के दिन परिवार के साथ जाकर सुबह की परेड देख सकते है। यह एक अद्भुत उत्सव होता है।

स्कूल कार्यक्रम:
अगर आपके घर में बच्चे है तो स्वतंत्रता दिवस के दिन उनके स्कूल जाकर वहां के कार्यक्रम देखें। वहां के कार्यक्रम दिन को स्पेशल बना देगें और आपके बच्चों को भी अच्छा लगेगा।

अपनी पसंद का काम:
आप अपने बचपन में इस दिन को जिस तरह से मनाते थे, वैसा करिए। घर में झंडा लगाइए, फूलों से डेकोरेट करिए, जो भी दिल में आएं, वहीं करएि। कोई कार्यक्रम करें और आसपास के बच्चों को बुलाकर मस्ती करें।

अपार्टमेंट में ध्वाजरोहण:
15 अगस्त के दिन सोसायटी में सभी लोग मिलकर झंडा फहराएं। बड़े लोग कुछ बोले और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। आप चाहें तो हल्का चाय नाश्ता या मिठाई आदि का प्रोग्राम भी रख सकते हैं। इससे कार्यक्रम अच्छा रहेगा।

अनाथालय या वृद्धाश्रम जाएं:
आप इस दिन को समाज सेवा में समर्पित कर सकते हैं। अनाथालय जाएं या वृद्धाश्रम जाएं और वहां जाकर उन सभी के साथ समय बिताएं जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है।

वृक्षारोपण करें:
स्वतंत्रता दिवस की सुबह आप वृक्षारोपण करके इस दिन को खास बना सकते है। इस दिन पर्यावरण को बनाएं रखने के लिए पहल करें और अपना योगदान दें।

प्रतियोगिता का आयोजन:
इस दिन आप किसी प्रतियोगता का आयोजन करवाएं, जिसमें झंडा आदि बनवाएं। घर पर ही बच्चों के साथ उनके बीच ऐसा करवा सकते है। बाद में जीतने वाले को पुरस्कृत करें।

सांस्कृतिक गतिविधियां:
स्कूल और कॉलेज में ऐसी गतिविधियां इस दिन होती ही है। आप भी अपनी सोसायटी में इस दिन कोई प्रोग्राम रख सकते है। यह इस दिन को खास बनाने का अच्छा तरीका है।

परेड करवाएं:
यह थोड़ा सा करने में झिझक हो सकती है अगर आप शर्मीले है। लेकिन अगर देश के लिए जज्बा है तो परेड का आयोजन करें और उसे अपने घर के आसपास के इलाके में करवाएं। लोगों को परिवार के साथ आमंत्रित करें।

फैमिली लंच या डिनर:
इस दिन 12 बजे के बाद लगभग सभी लोग फ्री हो जाते है। ऐसे में आप अपने क्लोज सर्कल के लोगों को फैमिली लंच या डिनर पर बुला सकते है। उनके साथ अच्छा समय बिता सकते हैं और बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में बता सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications