Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बेस्ट इंडियन 15 रोमांटिक नॉवेल्स
भारत हमेशा से सच्चे प्यार का गवाह रहा है। इतिहास प्यार की निशानियों से भरा पड़ा है, हीर और रांझा का प्यार, जोधा और अख़बार का प्यार, शाहजहाँ और मुमताज़ का प्यार, जिसके मरने के बाद शाहजहाँ ने ताज महल बनवाया, जिसे लोग आज भी प्यार का सबसे बड़ा तोहफ़ा मानते हैं, जो एक राजा ने अपनी बीवी के मरने के बाद उसकी याद में बनवाया था।
ये 8 प्रेरणादयक किताबें बदल सकती हैं आपकी जिंदगी
यह तो इतिहास है लेकिन आज भी यह प्यार हमारे बीच क़ायम है, हिंदी फिल्मों के गानों के तौर पे जहाँ मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार से लेकर आज सोनू निगम और ए आर रहमान के गानों से लोग अपने प्यार का इज़हार करते हैं। गाने ही नहीं हमारी किताबें भी प्यार के हफ़्सानो से भरी हुई हैं, जो हमे प्यार के अलग अलग रूप दिखती हैं। तो आइयें जाने कुछ ऐसी ही किताबों के बारे में।

1. पैलेट ऑफ़ लव बाई अशोक कल्लरकल
पैलेट ऑफ़ लव छोटी छोटी कहानियों का संग्रह है, जिसमें प्यार के कई रंग दिखाए गएँ हैं। अशोक कल्लरकल की इस किताब में सारी कहानियाँ रोमैन्टिक नहीं है , लेकिन फिर भी इन कहानियों ने निराश ना करते हुए पाठकों का उत्साह बनाये रखा है।

2. इफ इट्स नॉट फोरेवर, इट्स नोट लव बाय दुर्जोय दत्ता & निकिता सिंह
क्या हो जब आपको एक बम विस्फोट के मलबे के पास एक मरे हुए आदमी की जली हुई डायरी मिले। लेखक दुर्जोय दत्ता & निकिता सिंह इसी के साथ एक रोमांटिक कहानी जोड़ी है। जो पाठकों को काफी पसंद आई है।

3. ते एमो ... आई लव यू बाई रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की यह किताब जो की एक सत्य घटना पे आधारित है, जिसमें प्यार, दोस्ती और दुश्मनी का अनोखा रिश्ता दिखाया है। यह किताब यह बताती है कि प्यार का दूसरा नाम है बलिदान।

4. दी थिंग बिटवीन यू एंड मी बाई सागर साहू
जहाँ कुछ और पाने के चक्कर में आप अपनी खुशियों को भूल जाएँ ऐसी ही एक रहस्यमय प्यार की कहानी है दी थिंग बिटवीन यू एंड मी। इस कहानी पे पात्र आपको हंसाएंगे साथ ही रुलायेंगे भी।

5. माई ऍक्स फेल इन लव बाई शुभम चौधरी
यह एक हिलेरीअस किताब है जिसमें अपने सारे सपनों को पूरा कर चुकी और हद से ज्यादा ईमोशनल लड़की प्यार में पड़ जाती है। इस नावेल में उन चुनौतियों को बताया गया है जिन्हें शायद आपने कभी अपनी ज़िन्दगी में देखा है, और वैसी ही परिस्थितियों का सामना यह लड़की किस मज़ाकिया अंदाज़ में करती यह बताया गया है।

6. दी प्रॉमिस बाई निकिता सिंह
दी प्रॉमिस प्यार की उन परिस्थितियों की कहानी हैं, जिनमें कठनाईयां और क्रूरता है, यह उनके बारे में है जो आपका प्रॉमिस रखते हैं और वो जो तोड़ देते हैं। इसमें आप उन सभी भावनाओं को देखेंगे जिन्हें आपने कभी ना कभी महसूस है।

7. टिल दी लास्ट ब्रेथ बाई दुर्जोय दत्ता
दुर्जोय दत्ता ने कुछ अच्छी नावेल लिखी हैं जिन में से टिल दी लास्ट ब्रेथ सबसे रोमांटिक नावेल है, जिसमें प्यार, ईमानदारी और अतीत कुछ ऐसे पलों का ज़िक्र है जिसे आप भी पढ़ना पसंद करेंगे।

8. व्हेन ओनली लव रेमैन्स बाई दुर्जोय दत्ता
प्रेम कहानियों में एक जादू सा होता है, जो कि अवंती और देवव्रत के प्यार के जादू की तरह ही है। किस्मत किस रहस्यमय तरीके से इन दोनों को मिलती है यह नावेल इसी पर है।

9. होल्ड मयी हैंड बाई दुर्जोय दत्ता
दुर्जोय दत्ता एक बार फिर से, इसके लिए आप हमे ब्लेम नहीं कर सकते हैं। इस नावेल में मुख्य किरदार के जीवन में कई मोड़ आतें है जिनका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं।

10. ए हाफ बेक्ड लव स्टोरी बाई अनुराग गर्ग, गुंजन नारंग
फिर से एक ईईटीएन छोटी सी प्रेम कहानी जो की पीर प्रेशर और हमारे आधुनिक समाज के बारे में बताती हैं।

11. सेवेन डेज विदआउट यू बाई अनमोल राणा
बचपन का प्यार और उसे जुड़ी प्यार भरी कहानियाँ हमेशा ही दिल के करीब रहती हैं, जिन्हें हम पढ़ कर बहुत ख़ुश हो जाते हैं। अनमोल राणा इन्हीं बातों को इस किताब बखूबी बताया हैं।

12. 2 स्टेट्स बाई चेतन भगत
सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली नॉवेल, जिसमें चेतन भगत ने दो अलग अलग समाज में शादी होने से किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं, वह दर्शाया है।

13. यू आर दी पासवर्ड टू माय लाइफ बाई सुदीप नगरकर
यह पिछले साल ही आई नावेल है लेकिन काफी पसंद की जाने वाली बन गयी है। जिसमें प्यार और दोस्ती की कहानी है।

14. दी अदर साइड ऑफ़ दी बेड बाई भव्या कौशिक
प्यार और उसमें होने वाले नुकसान यह नावेल दोनों ही दिखती है। यह कहानी दिल को तोड़ देने वाली है।

15. आई लव्ड ए स्ट्रीट वीमेन बाई नितिन खारे
बहुत छोटी और कम शब्दों में लिखी गयी यह कहानी लोगो के दिलों को छु जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
