Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
दुनिया के ऐसे-ऐसे कब्रिस्तान जिन्हें देख कर रोंगटे खड़े हो सकते हैं
बहुत से धर्मों और संस्कृतियों में व्यक्ति की याद में मकबरे या कब्रिस्तान बनाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में ऐसे कब्रिस्तान बने हुए हैं, जिन्हें देख कर आपके होश उड़ सकते हैं। दिखने में अजीबो-गरीब कब्रिस्तान, विदेशों में एक खास आकर्षण का क्रेंद्र बन चुके हैं।
READ MORE: आपके मरने के बाद होंगी ये पांच अद्भुत चीजें
यहां पर मौजूद कुछ समाधियां देखने में काफी खूबसूरत भी हैं, तो कुछ को देख कर रोंगटे भी खडे़ हो जाते हैं। हर कब्रिस्तान के पीछे कुछ न कुछ कहानी छुपी हुई है, जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पता चलेगी।

1. मैरी कब्रिस्तान, रोमानिया
यदि आप जिंदगी को मजे से जीते हैं तो मरने का गम कैसा। कुछ यही कहती है यह जगह। अगर आपकी भी यही सोच है तो यह जगह आपको पसंद आएगी। रोमानिया में स्पैन्टा कस्बे के रास्ते में स्थित यह जगह एक अलग ही अंदाज महसूस करवाती है। यहाँ पर बनाए गए क्रॉस लकड़ी पर हाथ से पेंट करके बनाए गए हैं और साथ ही यहाँ दिवंगत आत्मा की शानदार फोटो भी फ्रेम के साथ उनकी याद में लगाई गई है।

मैरी कब्रिस्तान दृस्पैन्टाए रोमानिया
यह परंपरा लगभग 80 सालों पहले शुरू हुई थी और आज यहाँ लगभग 800 क्रॉस हैं।

2. चाउचिला कब्रिस्तान, पेरु
इसकी खोज 1920 में की गईए पेरु में स्थित यह चाउचिला कब्रिस्तान 9 वीं शताब्दी ईसवी तिथि पुराना बताया जाता है। 700 सालों से इस कब्रिस्तान में अनेक अंतिम संस्कार किए गए हैं और वर्तमान में यह नज़्का संस्कृति के पुरातात्विक ज्ञान का प्रमुख स्रोत है।

चाउचिला कब्रिस्तान, पेरु
इसकी सबसे मुख्य विशेषता इसमें बॉडी का विशेष रूप से किया जाने वाला संरक्षण है। पेरू के रेगिस्तान की शुष्क जलवायु के कारण और साथ ही मरे हुए शरीर को कीड़े मकोड़ों से बचाने के लिए इस पर किया जाने वाला कपड़ों का राल या लेप इन मृत शरीरों को वैज्ञानिक दृष्टि से बेहतर बनाता है।

3. हैंगिंग कफिन्स, फिलीपींस
हैंगिंग कफिन्स कुछ अल्पसंख्यक समुदायों का अंतिम संस्कार स्थल रहा है। यहाँ अलग-अलग आकार के ताबुत एक ही तरह की लकड़ी में खुदे हुये हैं। हैंगिंग कफिन्स या तो बीम्स पर झुके हुये हैं जो कि पहाड़ की ओर वेर्टिकल रूप से खड़े किए गए हैं।

हैंगिंग कफिन्स, फिलीपींस
ऐसा कहा गया है कि हैंगिंग कफिन्स में मृत शरीर की जानवरों से रक्षा की गई है और साथ ही यहाँ दिवंगत आत्मा को चिरस्थायी शांति मिलती है।
IMAGE SOURCE: all-that-is-interesting.com

4. नेपच्यून मेमोरियल रीफ, फ्लोरिडा
पानी के 40 फीट नीचे स्थित इस कब्रिस्तान को सीमेंट और मानव अवशेषों से बनाया गया है। इसका मतलब है कि इस स्मारक को समुद्र के नीचे बेहतरीन तरीके से बनाया गया है बल्कि यह मृत शरीर को पानी में चिरस्थाई निवास प्रदान करता है। इन संरचनाओं को बेंच की बजाय शेर के रूप में बनाया गया हैए जिसे हर कोई देखने के लिये बेताब हो जाए।

5. सेडलेक ऑस्युअरी-- सेडलेक, चेक रिपबलिक
सेडलेक ऑस्युअरी के इस मकबरे में लगभग 40,000 से 70,000 लोगों की हड्डियाँ कलात्मक रूप से सजाई गई है। इनमें से कुछ हड्डियों से भुजाओं का कोट बनाया गया है जब कि कुछ को एक डरावनी झूमर के रूप में लगाया गया है। हड्डियों को कलात्मक रूप से सजा रखा है।

सेडलेक ऑस्युअरी-- सेडलेक, चेक रिपबलिक
इन्हें देखकर आपकी नजरें चौंध जाएंगी। इसे बनाने में प्रत्येक मृत व्यक्ति की एक हड्डी काम में ली गई है। सबसे पहले यहां शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है। बाद में कुछ सालों बाद उसकी हड्डियां निकाल कर यहां चर्च में ऑस्युअरी में रखी जाती हैं।

6. कैटाकोंब्स, पेरिस, फ्रांस
मनुष्यों की हड्डियों का अंडर ग्राउंड कलेक्शन 18 वी शताब्दी में शुरू हुआ जब पेरिस की सरकार ने शहर के नीचे बेकार पड़ी खदानों में बॉडी भेजकर शहर के बीचों.बीच एक विशाल कब्रिस्तान बनाने का निर्णय लिया। यहाँ कितनी बॉडी है। आप सोचेंगे 100, 200 या फिर 1000, जी नहीं यहाँ हैं 6 मिलियन बॉडीजए जो कि सिंगापुर की जनसंख्या से ज्यादा है।
IMAGE SOURCE: denverpost.com

कैटाकोंब्स, पेरिस, फ्रांस
पेरिस का यह कैटाकोंब्स सामान्य जनता के लिए खुला है और यहाँ हर साल 250ए000 विजिटर्स आते हैं। बहुत से लोग यहाँ गाइड्स द्वारा घूमने लाये जाते हैं जब कि कुछ लोगों को उनके अपने ही यहाँ लेकर आते हैं यानि मरने के बाद। यहाँ आप भी कई सालों पुराने व्यक्तियों की हड्डियाँ और कंकाल देख सकते हैं लेकिन शायद आपको कई दिनों तक नींद नहीं आएगी।

7. पेरे लचासी कब्रिस्तान
यह विश्व का सबसे प्रसिद्ध और सर्वाधिक पर्यटकों वाला कब्रिस्तान है। लेकिन यहाँ आना थोड़ा महंगा है। यदि आप यहाँ अपना स्थान हमेशा के लिए बुक करना चाहते हैं और यहाँ दफन होना चाहते हैं तो आपको पेरिस में ही रहना होगा और यहीं मरना होगा।



Click it and Unblock the Notifications
