Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सोशल मीडिया के जरिये ऐसे सेलिब्रेट करें फ्रेडशिप डे
अगस्त महीने के पहले संडे को मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे, दोस्तों के लिये काफी सारे मायने रखता है। फ्रेंडशिप डे के दिन दुनिया भर में सभी दोस्त-यार एक दूसरे को याद करते नहीं थकते। पर आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बड़ा ही मुश्किल है कि अपने खास दोस्त के पास मिलने के लिये जाया जाए।
READ: खूब मजे में रहेंगी आप अगर आपके पास हैं ये 10 प्रकार की सहेलियां
स्कूल-कॉलेज खतम हो जाने के बाद दोस्तों की टोली भी एक दूसरे से विदा ले लेती है, जिस कारण फ्रेंडशिप डे के वो मायने खतम होने लग जाते हैं, जो कभी स्कूल या कॉलेज में हुआ करते थे।
अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे पर अपने किसी जिगरी दोस्ता को याद कर रहे हैं, लेकिन वह आज आपके साथ नहीं है तो सोशल मीडिया का सहारा लें। हम बताएंगे आपको ऐसे तरीके जिससे आप सोशल मीडिया के जरिये अपने पुराने दोस्तों को खोज कर उनके साथ यह फ्रेंडशिप डे स्पेशल बना सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे...

अपने पुराने दोस्तों को खोजें
इस दुनिया में दोस्तों से जुड़ने का फेसबुक से अच्छा और कोई माध्यम नहीं है। आज हर बच्चा बच्चा जानता है कि फेसबुक कैसे ऑपरेट होता है। तो अगर आप भी फेसबुक पर हैं, तो अपने उन स्पेशल दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना ना भूलें जो कभी आपके दिल की धड़कन हुआ करते थे।
फ्रेंड ग्रुप बनाएं
आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो किसी दूसरे को कॉल या मैसेज कर के बात कर पाएं। तो ऐसे में आप वॉट्सएप के जरिये ग्रुप चैट में अपने दोस्तों को फ्रेंड शिप डे की बधाइयां दे कर उनका हाल पूंछ सकते हैं। इस फ्रेंड ग्रुप से आप 24x7 अपने दोस्तों से जुड़े रह सकते हैं।
ऑनलाइन ग्रीटिंग भेजें
आज कल वैसे तो ग्रीटिंग कार्ड का जमाना पुराना हो चुका है लेकिन इससे आप अपने दिल का प्यार आसानी से बयां कर सकते हैं। यह फ्री होते हैं और आसानी से पहुंच जाने वाले होते हैं। आप ऑनलाइन ग्रीटिंग काड के साथ वर्चुअल फ्रेंडशिप बैंड अपने प्यारे दोस्तों को भेज सकते हैं।
लंबा ईमेल लिखें
अपने दोस्तों के लिये थोड़ा सा समय निकाल कर उनके लिये प्यारा सा ईमेल लिखें। आपके दोस्त आपके लिये कितने खास हैं और उन्होने आपको जिंदगी के सुख दुख में कितना सपोर्ट किया है, उसे उस ईमेल में बयां करें। यह पढ़ कर आपके दोस्ट खुशी से फूले नहीं समाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
