Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
देश का पहला लेसबियन एड, सिखाता है हमें ये 5 बातें
ट्विटर और फेसबुक पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहे इस भारत के पहले लेसबियन एड ने बड़ो-बड़ों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में दो सहेलियां एक दूसरे से बेहद प्यार करती हैं और इस प्यार को अपनाने में उन्हें अपने पैरेंट्स से भी डर नहीं लगता।
इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी सपोर्ट और तारीफें मिल रही हैं। यह वीडियो बताएगा कि इस दुनिया में लेज़बियन कपल्स भी एक बेहतर जिंदगी जीने के उतने ही हकदार हैं, जितने की आम लोग।
मुमकिन है कि हम और आप उन भावनाओं को नहीं समझ पाये क्योंकि वो भावनायें हमारे भीतर हैं ही नहीं। लेकिन इस कोशिश के जरिए एक प्रयास किया गया है कि लोग इस पहलू को समझने के लिए आगे आयेंगे।
आइये जानते हैं कि यह ट्रेंडिंग लेसबियन एड, भारत की जनता को कौन-कौन से सबक सिखा रहा है...
1. प्यार किया तो डरना क्या: यह वीडियो खास उन लोगों के लिये है जो प्यार तो कर लेते हैं पर उसे समाज के डर से दूसरों के सामने अपनाने से डरते हैं। अगर आप एक दूसरे के साथ सहज और स्वाभाविक महसूस करते हैं, तो उसे छुपाना क्यूं?
2. समलैंगिक भी एक बेहतर और सामान्य जीवन जी सकते हैं: अगर हमारा समाज उनके जीवन के बारे में अपनी राय ना थोपे, तो वह भी हम जैसी आम जिंदगी बिना शर्म के जी सकते हैं।
3. डरें नहीं सामने आएं: आप जो हैं, उसे आखिर कब तक अंदर छुपा कर रखेंगे? यह आपकी जिंदगी है और इस जिंदगी पर किसी दूसरे का कोई हक नहीं है, इसलिये डरें नहीं सामने आएं।
4. लड़कियां भी हो सकती हैं बोल्ड: खूबसूरत होने का यह मतलब नहीं कि आप बोल्ड नहीं हो सकती। खूबसूरती दिल से होती है ना कि पहनावे या फिर माता-पिता के पसंद किये हुए लड़के से शादी कर लेने से।
5. पैरेंट्स भी बदलें अपनी सोंच: यदि भारतीय पैरेंट्स अपनी रूढ़िवादी सोंच को अपने बच्चों पर ना थोपें, तो शायद उनके बच्चे खुल कर अपनी बातें उनसे एक दोस्त की तरह शेयर कर सकते हैं। अपने बच्चों को अपनी तरह सोंचने और जीने पर बिल्कुल भी न मजबूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
