Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारत में पत्नी बनने के लिए होने चाहिए ये गुण
वीकेंड पर आने वाले वैवाहिक कॉलम को कभी ध्यान से पढि़ए, हर किसी को सुंदर और गोरी बहु चाहिए होती है, भले ही अपना लड़का बिल्कुल काला-कलूटा क्यों न हों। इन कॉलम को पढ़कर ऐसा लगता है कि हिंदुस्तान में सिर्फ सुंदर और गोरी लड़कियां ही पाई जाती हैं।
READ: 10 चीजें जो हर भारतीय महिला अपने पति से चाहती है
लोगों ने अपने मन में ऐसी धारणा बना ली है कि सुंदर और गोरी लड़कियां ही सिर्फ अच्छी होती है। ऐसा नहीं है, बल्कि सांवली लड़कियां भी अच्छी होती हैं, वह भी घर चला सकती हैं, बच्चे पाल सकती हैं लेकिन नहीं।
READ: शादी करने के बाद हर लड़की जरुर महससू करती है ये परिवर्तन
उनकी डिमांड एक ही बात पर आकर टिक जाती है। ऐसी एक नहीं बल्कि अनेक बातें हैं भारत में बीवी या बहू खोजने के मामले में। समाज में अच्छी पत्नी के लिए कई परिभाषाएं दे दी गई हैं।
READ: शादी के दिन हर दुल्हे के मन में उठते हैं ये 9 सवाल
जिनसे परे होकर आप वैवाहिक जीवन के बारे में सोच नहीं सकते हैं। आइए जानते हैं कि भारत में लड़की की शादी के लिए क्या जरूरी होता है:

1. रंगभेद:
जाति बंधन से भी ज्यादा रंगभेद चलने लगा है। लोगों को गोरी और सुंदर लड़की ही चाहिए होती है। काले लड़के भी गोरी लड़की से ही शादी करना चाहते हैं।

2. दहेज चाहिए:
भारत में कई लड़के ऐसे होते हैं जो बिलकुल आयअर्जन नहीं करते हैं लेकिन शादी के समय उन्हे लड़की वालों की ओर से भारी दहेज चाहिए होता है। घरवाले भी दहेज देने में शान समझते हैं, उन्हे लगता है जितना ज्यादा दहेज दिया, उतना ही हम अपनी बेटी से प्यार करते हैं।

3. खाना बनाना:
भारत में आप कितनी भी पढ़ी-लिखी हों, लेकिन आपको भोजना बनाना अवश्य आना चाहिए। अगर आपकी रोटी टेड़ी हो गई तो आप मूर्ख हैं।

4. घरेलू काम ज्यादा जरूरी:
वर्किंग वाइफ के लिए भी ऑफिस से ज्यादा घर का काम जरूरी समझा जाता है। अगर वह घरेलू काम में ढिलाई बरत दें, तो उसकी खिंचाई कर दी जाती है।

5. पुरूष मित्र नहीं:
शादी के बाद आपका कोई पुरूष मित्र नहीं हो सकता है, भले ही हजार लड़कियों से दोस्ती कर लो; लेकिन किसी लड़के से नहीं। वरना आप बदचलन की कैटेगरी में आ जाएगी।

6. फिगर:
लड़की का फिगर अच्छा और छरहरा हों, तभी उससे शादी के लिए हां कहा जाता है। वरना उसे पतला होने के लिए हमेशा कहा जाता है।

7. शिक्षा का अधिकार:
भारत के कुछ इलाकों में लोग ऐसी लड़की को अपने खानदान की बहू बनाना चाहते हैं जो उनके बेटे से कम पढ़ी-लिखी हों।

8. लम्बाई:
लड़की ज्यादा नाटी नहीं होनी चाहिए, लेकिन उसकी लम्बाई उसके पति से कम होनी चाहिए, वरना पेयर अच्छा नहीं लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
