Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
वो बातें जिनका इकरार करने से डरते हैं Dude
व्यवहार पर सोसायटी ने काफी बंदिशें लगा रखी हैं। जो नियम लोगों को अंडरवियर में घूमने से रोकता है उसी के हिसाब से हम कुछ खास किस्म के काम नहीं कर सकते।
जो लड़के गुलाबी कपड़े पहन कर घूमते हैं उन्हें हमारे यहां पर जरा अलग नजरों से देखा जाता है और अगर वे कहीं यह बता दें कि वे कॉकटेल पीना चाहते हैं, उन पर 'महिला' होने का ठप्पा लगा दिया जाता है। लेकिन, अंदर ही अंदर हम सब कहीं न कहीं इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। READ: धूम्रपान छोड़ने के पुरुषों के लिए 20 उपाय
ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानिये जिन्हें हर पुरुष करता है, लेकिन वह कभी इन बातों का इकरार पबलिक में नहीं करता।

गॉसिप
यूं तो गॉसिप को केवल महिलाओं का काम माना जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुरुष इससे बिलकुल अछूते हैं। आप मानें या ना मानें लेकिन पुरुषों को भी बात करना पसंद होता है। वे महिलाओं जितनी ही बात करते हैं। हां यह हो सकता है कि उनकी बातें महिलाओ से थोड़ी अलग हों, लेकिन गप्पें लड़ाने में उन्हें भी बहुत मजा आता है।

कॉकटेल
पुरुष नाम से ज्यादा स्वाद को महत्ता देते हैं। फिर चाहे आप कितने ही नींबू पानी क्यों न पी लें , जब तक आपको उसका स्वाद पसंद है रंग मायने नहीं रखते। हां आपके अनुभव को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए कई अलग-अलग रंगों वाले ड्रिंक मौजूद हैं। तो उस पीना कोलाडा का गिलास उठायें और लें अपनी पार्टी का मजा।

हेयर प्रोडक्ट पर खर्च
अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे कहे कि वह हेयर प्रोडक्टस पर ज्यादा खर्च नहीं करता तो यकीन जानिये कि वह झूठ बोल रहा है। आप मानें या न मानें लेकिन लड़के अपने बालों पर काफी रकम खर्च करते हैं। इसके साथ ही वे इन्हें इस्तेमाल करने के सही तरीके से भी वाकिफ होते हैं।

कुकिंग
कहते हैं कि पुरुष के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। और ऐसा नहीं है कि पुरुष सिर्फ खाना खाने के ही शौकीन होते हैं, बल्कि उन्हें कुकिंग भी बहुत पसंद होती है। तो इस सोच को बदल दीजिये कि कुकिंग और रसोई से जुड़े अन्य काम केवल पुरुषों को ही करने चाहिये। दरअसल, महिलायें भी ऐसे पुरुषों को बहुत पसंद करती हैं, जिन्हें कुकिंग बहुत पसंद होती है।

फैशन
बेशक सजने संवरने को आप महिलाओं से जोड़कर देखते आए हों, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अपने आसपास जरा नजर उठाकर देखिये जमाना कितना बदल चुका है। ब्रांड्स की जानकारी हो या फैशन की समझ, पुरुष किसी मामले मे कमतर नहीं।

जानवरों से प्यार
पप्पी यानी कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चों को देखकर सिर्फ आप ही नहीं चहकतीं, आपके बॉयफ्रेंड को भी उनके साथ खेलना बहुत पसंद होता है। अब आपके सामने भले ही वह अपने प्यार को छुपाता रहे, लेकिन असल में उसे भी इनसे बहुत लगाव होता है।

देर तक नहाना
हॉट बाथ बड़ी राहत देता है। इससे न केवल आपकी थकान दूर होती है, बल्कि आपको काम करने की एनर्जी भी मिलती है। आपकी मसल्स को आराम मिलता है। आपके मस्तिष्क को भी सुकून मिलता है। तो नहाने में पुरुष उतना ही आनंद लेते हैं, जितना कि महिलाएं। हां अब यह और बात है कि उनके बाथरूम में अरोमा कैण्डल नहीं मिलेंगी।

रोमांटिक कॉमेडी
ज्यादातर पुरुष यही कहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी उन्हें जबरदस्ती इस तरह के नाटक दिखाती है। लेकिन, कहीं न कहीं हम सबको पता है कि पुरुषों को भी ऐसी रोमांटिक कॉमेडी देखना पसंद होता है। अब इसमें शर्मिंदा होने जैसा कुछ नहीं। चलिये, आप चाहें तो थोड़ा शरमा सकते हैं।

गुलाबी कपड़े
फैशन शो या टीवी चैनलों पर कई पुरुष गुलाबी कपड़े पहनकर रैंप वॉक करते नजर आते हैं। और यह रंग उन पर काफी फबता भी है। हालांकि, यह देखना जरा अजीब हो सकता है कि रीयल लाइफ में आम तौर पर पुरुष इस तरह के कपड़े नहीं पहनते। हालांकि, कहीं न कहीं वे ये मानते होंगे कि 'यार वैसे तो यह अच्छी नजर आती है।'

कैंडी
कैंडी की कलर स्कीम आए दिन बदलती रहती है। लेकिन इसके लिए हमारा प्यार हमेशा बना रहता है। लॉलीपॉप चूसना या पिघलती कैंडी खाना जरा बचकाना नजर आ सकता है, लेकिन लड़कों को यह बहुत पसंद होता है। और शायद हर किसी को यह बहुत पसंद होता है।

फ्रूटी शाइन लिप बाम
होंठ सभी के सूखते हैं, क्या महिला और क्या पुरुष। सर्दियों में पुरुष इस बात की परवाह नहीं करते कि लिप बाम ग्लॉसी है या शाइनी या फिर कलरफुल, बस उनके होंठ नाजुक और नरम रहने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
