Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये हैं दुनिया के 10 देश जिनमें होते हैं सबसे ज्यादा बलात्कार
किसी भी महिला, लड़की या बच्ची के साथ उसी इच्छा के बिना जबरन शारीरिक सम्बंध स्थापित करना ही बलात्कार कहलाता है। दुनिया के कुछेक जघन्य अपराधों में बलात्कार भी गिना जाता है।
आधुनिक होने के बावजूद भी अभी भी कई देशों में बलात्कार जैसी घटनाएं बहुत ज्यादा होती हैं। कई सर्वे से पता चलता है कि बाहर वालों से ज्यादा जान-पहचान या घरवाले ही इस कृत्य को अंजाम देते हैं।
READ: अकेली भारतीय महिला को होने वाली समस्याएं
दिल्ली में निर्भया कांड के बाद लोग अधिक सजग हुए और उन्होने बलात्कार व यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में घटित होती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही देशों के बारे में, जहां बलात्कार सबसे ज्यादा होता है।

1. अमेरिका:
इस देश को दुनिया में सबसे ज्यादा सुपर माना जाता है लेकिन यहां बलात्कार बहुत ज्यादा होता है। 99 प्रतिशत बलात्कारी पुरूष होते हैं और शिकार लोगों में 91 प्रतिशत महिलाएं और 9 प्रतिशत पुरूष होते हैं।

2. भारत:
भारत में बाहरी देश की फीमेल आने से घबराती हैं क्योंकि उनके दिमाग में है कि यहां रेप हो जाता है। हर साल यहां हजारों की तादाद में शिकायत दर्ज होती है कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। इनमें से कई फीमेल, बिना शिकायत दर्ज कराएं ताउम्र घुटती रहती हैं या फिर आत्महत्या कर लेती हैं। एक सर्वे के मुताबिक, इस देश में हर 22 मिनट में एक बलात्कार होता है।

3. दक्षिण अफ्रीका:
इस देश को रेप कैपीटल कहा जाता है, 2012 में यहां 65000 केस दर्ज किए गए थे। इस देश में छोटी बच्चियों के साथ रेप सबसे ज्यादा होता है। इस देश के कानून में बलात्कार साबित हो जाने पर दो साल की जेल दी जाती है।

4. ब्रिटेन:
दुनिया का सबसे बड़ा विकसित देश, जहां लड़कियां पूरी आजादी से रहती हैं लेकिन वहां भी एक साल में लगभग 85,000 महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन शोषण के मामले दर्ज होते हैं।

5.स्वीडन:
स्वीडन में हर चौथी महिला बलात्कार या यौन शोषण का शिकार होती है। वहां महिलाओं के साथ बलात्कार होना एक गंभीर समस्या है।

6. जर्मनी:
बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हर साल जर्मनी में 2,40,000 औरतें सिर्फ इसलिए मर जाती हैं क्योंकि उनके साथ बलात्कार हुआ होता है। कई बार ये आंकडा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

7. फ्रांस:
1980 तक बलात्कार को फ्रांस में अपराध नहीं माना जाता था। उसके बाद महिला कानून के तहत इसे शामिल किया गया और रेप को जघन्य अपराध माना गया। यहां हर साल लगभग 75,000 बलात्कार होते हैं जिनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही केस को दर्ज करवाती हैं।

8. कनाडा:
कनाडा में हर साल बड़ी तादात में बलात्कार होता है लेकिन सिर्फ 6 प्रतिशत मामले ही पुलिस तक पहुंचते हैं। इनमें से घरों में ही 80 प्रतिशत मामले अंजाम दिए जाते हैं, बाकी के मामले दोस्तों या रास्ते में होते हैं।

9. ऑस्ट्रेलिया:
ऑस्ट्रेलिया एक पर्यटन देश है जहां साल भर दूर देश से लोग आते हैं। लेकिन वहां की ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है। वहां यौन शोषण और बलात्कार के मामले बहुत ज्यादा सुर्खियों में आते हैं।

10. डेनमार्क:
एक छोटा सा देश; जहां हर साल लगभग 500 महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। यहां कामकाजी स्थलों पर भी यौन शोषण के काफी मामले देखने को मिलते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
