Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आप जानते हैं कि ये हैं दुनिया के पांच सबसे महंगे शहर
Pulse
oi-Staff
By Super
किसी देश की वित्तीय हालत वहां रहने वाले लोगों की आदतों से मापी जाती है। इकॉनॉमिस्ट पत्रिका के इकॉनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे के मुताबिक कुछ देशों के शहरों को सबसे महंगा बताया गया है। उन्हीं में से पांच सबसे महंगे शहरों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं।

1. ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड का सबसे बड़ा शहर है, जहाँ बहुत उच्च स्तर का जीवन बिताया जाता है। यह दुनिया का सबसे महंगा शहर है। जहाँ आपको एक बियर के लिए 10 डॉलर और एक फिल्म के टिकट के लिए 20 डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। स्विट्जरलैंड दुनिया में सबसे अमीर देशों में आता है, तो अगर आप ज्यूरिख में छुट्टियां मनाने की सोच रहें हैं तो यह सस्ती नहीं होने वाली हैं।

2. टोक्यो, जापान
पहले टोक्यो दुनिया का सबसे महंगा शहर माना जाता था लेकिन आज यह दूसरे स्थान पर है। इस खूबसूरत शहर में एक दर्जन अंडे 7 डॉलर और सोडा लगभग 2 डॉलर में मिलेगा। इस शहर में काफी उच्च स्तर की जीवन शैली व्यतीत की जाती है।
3. जिनेवा, स्विट्जरलैंड
जिनेवा स्विट्जरलैंड में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है, और दुनिया में तीसरा सबसे महंगा शहर है। अपने संग्रहालयों, वास्तुकला, परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ यह यूरोप में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। सस्ता भोजन और रहने की जगह जिनेवा में मिलना आसान नहीं है। इस शहर की एक और दिलचस्प बात है कि यह दुनिया का आठवां सबसे अच्छा शहर है।

4. नागोया, जापान
नागोया जापान में दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यह शहर प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है और होंशू इसके मध्य में है। जो की ऑटमबील का मैन्यफैक्चरिंग हब है, जहाँ लगभग 50% ऑटमबील का उत्पादन होता है। नागोया में सोडा के लिए आपको 1.50 डॉलर और बियर के लिए 11 डॉलर खर्च करने होंगे।

5. ओस्लो, नार्वे
ओस्लो दस साल से 5 सबसे महंगे शहरों में लिया जा रहा है। ओस्लो, नॉर्वे की राजधानी दुनिया का पांचवां और यूरोप का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यह शहर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। ओस्लो में एक फिल्म के टिकट के लिए आप को लगभग 18 डॉलर देने पड़ेंगे। यह शहर वेतन और खरीदने की छमता के लिहाज़ से चौथे स्थान पर आता है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
