Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
क्या खूब किस्मत ले कर पैदा हुई भारत की ये 5 खरबपति बेटियां
दुनिया के हर कोने में आप अरबपतियों को देख सकते हैं। कुछ ऐसे लोग, जो अपनी मेहनत और लगन से इतना पैसा कमा लेते हैं कि वह अरबपतियों और खरबपतियों की श्रेणी में आ जाते हैं।
ऐसे लोगों के उत्तराधिकारी उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाते हैं और इस क्रम को बनाएं रखते हैं। कई बार बेटियां भी उनकी उत्तराधिकारी बन जाती हैं। ऐसी ही कुछ हिंदुस्तानी बेटियों के बारे में आज हम बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में बताएंगें।

1. रोशनी नादर:
रोशनी नादर, भारतीय खरबपति शिव नादर की बेटी हैं, जो वर्तमान में एचसीएल ग्रुप की सीईओ हैं जो कि एक टेक कम्पनी है और $5बिलियन मुनाफा कमाती है। उनकी उम्र सिर्फ 28 साल है। इस कम्पनी को चलाने के अलावा, वह शिवनादर फाउंडेशन की शैक्षिक पहल में भी भाग लेती हैं। उन्हे अच्छी तरह पता है कि उनहे कितना समय कब और कहां देना है। माना जाता है कि उनका टाइम मैनेजमेंट बहुत स्ट्रांग है।

2. पिया सिंह:
पिया सिंह, केपी सिंह की बेटी हैं, जो एक रियल एस्टेट मैगनेट है। पिया के पास अपने पिता की फर्म के $400 मिलियन स्टॉक है। इसके अलावा, वह डीएलएफ एंटरटेनमेंट वेंचर, रिटेल बिजनेस ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर भी है और डीटी सिनेमा की भी डायरेक्टर हैं। उनकी उम्र 39 वर्ष है।
Pic Source: fashioncentral.in

3. वनिशा मित्तल:
वनिशा मित्तल की शादी निवेश बैंकर अमित भाटिया से हुई और उनकी शादी की लागत $60 मिलियन थी। उनकी उम्र मात्र 24 साल है और उन्होने साउथ एशियन स्टडीज में मास्टर डिग्री हासिल की है, लेकिन वह मित्तल स्टील के बोर्ड में बैठती हैं जो कि $51 बिलियन का मुनाफा देती है। वह बहुत सुंदर और होशियार हैं।

4. अक्षता मूर्ति:
अक्षता, नारायण मूर्ति की बेटी हैं। उनके पास अपने पिता की कम्पनी के 1.4 स्टॉक भी हैं। उनकी शादी,ऋषि शौनक से हुई जो स्टेनफोर्ड में उनके सहपाठी थे। वह सिडेरियन में सीनियर एसोसिएट है।

5. निशा गोदरेज:
निशा के परिवार के पास कुल $5.2 बिलियन की सम्पत्ति है। उनके पिता का नाम आदि गोदरेज है जिन्होने हॉवर्ड से एमबीए की डिग्री हासिल की थी। वर्तमान में निशा, गोदरेज समूह के ह्यूमन कैपीटल और इनोवेशन की अध्यक्ष हैं। उनके अंडर में 20000 कर्मचारी काम करते हैं। वह अशिक्षित बालिकाओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
