Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
जानें, आपका चेहरा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है
यह सही कहा गया है कि चेहरा व्यक्ति के दिमाग का आईना होता है। आप किसी के चेहरे से उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इसके महत्व का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो आप उसके चेहरे को देखकर ही उसे पसंद या नापसंद करने लग जाते हैं।
आपका चेहरा आपके व्यक्ति की छुपी हुई सच्चाई बता सकता है। हम अमूमन किसी के चेहरे को देखकर यह कहते हैं कि वह निर्दोष है, वह तेज दिमाग का है, वह बुद्धिमान है।
READ: क्या कहता है आपका बर्थ मार्क
अधिकतर मामलों में यह सही भी होता है लेकिन इसके अलावा व्यक्ति के कार्य हैं जो व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। फिर भी आपके चेहरे के हाव-भाव को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है जो कि आपके बारे में बहुत कुछ कहता है। चेहरे के आकार और व्यक्तित्व में गहरा संबंध है।
जानें कि आपका चेहरा आपके बारे में क्या कहता है। हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बता रहे हैं कि किस प्रकार का चेहरा आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या दर्शाता है।
READ: नाखून के आकार बताएँगे आपका व्यक्तित्व..

गोल चेहरा
गोल और मोटे चेहरे वाले व्यक्ति दयालु और सेवाभावी होते हैं। उनकी यौन इच्छायें और कल्पनायें प्रबल होती हैं। यदि आपको जीवनभर प्यार करने वाले हमसफर की तलाश है तो ऐसे व्यक्ति आपके जीवन को प्यार से भरने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

तिकोना चेहरा
इनका शरीर पतला और ये बौद्धिक सोच के धनी होते हैं। ऐसे लोग रचनात्मक होते हैं और इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है।

चौकोर चेहरा
ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान होते हैं, असमंजस में नहीं होते हैं और खुद के निर्णय स्वयं करते हैं। फिर भी ऐसे लोग आक्रामक और प्रभावी होते हैं।

आयताकार चेहरा
ये लोग दूसरों पर प्रभाव जमाने की कोशिश करते हैं लेकिन कम दबाव से। व्यापार और राजनीति में ये लोग पारंगत होते हैं। ये संतुलित स्वभाव के होते हैं और जल्दी अपना आपा नहीं खोते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं लेकिन कई बार ये आलसी भी होते हैं।

अंडाकार चेहरा
ऐसा चेहरा मधुर, आकर्षक और संतुलित होने की निशानी है। फिर भी ये लोग अच्छे राजनेता होते हैं। ये खतरनाक हो सकते हैं लेकिन ये मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। अक्सर ऐसे लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं।

समतल ललाट (माथा)
ऐसे लोग कोई भी कदम उठाने से पहले सोचते हैं, ये जिम्मेदार किस्म के इंसान होते हैं। ये परिणाम जानते हैं और इनमें निर्णय लेने की क्षमता अधिक होती है।

गोल ललाट
ये लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं, लेकिन वास्तविकता में ये व्यावहारिक नहीं होते हैं। कई बार इनके तर्क गलत होते हैं।

चौकोर ललाट
ऐसे लोग ईमानदारी और सज्जनता की मूरत होते हैं। सीधी आई-ब्रो इनकी विशेषताओं को और बढ़ा देती है।

माथे पर रेखाएँ
माथे की रेखाएँ दर्शाती हैं कि ये लोग तीव्र स्वभाव वाले, और नई खोज करने में रुचि रखने वाले होते हैं। यदि माथे पर रेखाएँ नहीं हैं तो पता चलता है कि व्यक्ति स्वार्थी है और उसमें द्यालुता का अभाव है।



Click it and Unblock the Notifications











