Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पसंदीदा रंगों से जानिये इंसान के व्यक्तित्व के बारे में
रंग, जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। ये हमारी भावनाओं, सवेंदनाओं और इच्छाओं को व्यक्त करते हैं। हर व्यक्ति का पसंदीदा रंग होता है। वे अपनी व्यक्तित्व के हिसाब से रंगों को पसंद करते हैं।
कई अध्ययनों से यह स्पष्ट हो चुका है कि रंग, व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में आसानी से बयां कर सकते हैं। रंगों की बेहद निराली दुनिया से इंसान को परखना काफी आसान होता है।
रंगों से व्यक्तित्व के बारे में जानने के सम्बंध में आज हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं।
READ MORE: आपकी आँखों का रंग आपके बारे में क्या कहता है? आइये जानें

सफेद रंग:
सफेद रंग, शांति और सद्भावना का प्रतीक होता है। यह लोगों को सम्बंधों में बंधने और आपसी सामजंस्य के लिए प्रेरित करता है। जिन लोगों को यह रंग पसंद होता है वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। उनकी स्मृति काफी तेज़ होती है और वे कोई भी काम बहुत सोचने के बाद करते हैं।

लाल रंग:
लाल रंग, शक्ति, मजबूती और स्वास्थ्य का प्रतीक होता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग आक्रामक स्वभाव के होते हैं जिन्हे अपने गुस्से के आगे कुछ भी समझ में नहीं आता है। इस रंग को चाहने वाले लोग बहुत आशावादी होते हैं लेकिन छोटी-छोटी समस्याओं से हिल जाते हैं।

मैरून:
मैरून रंग को पसदं करने वाले लोग बहुत आदर्श होते हैं, ये संतुष्ट रहते हैं और अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हे जीवन के कठिन अनुभव प्राप्त होते हैं। ऐसे लोग, अपनी निजता में खलल पसंद नहीं करते हैं। ये हद से ज्यादा परिपक्व होते हैं।

गुलाबी:
जिन लोगों को गुलाबी रंग पसंद होता है वे बेहद आकर्षक होते हैं। उन्हे प्यार में पड़ना काफी लुभाता है। इन्हे हमेशा स्पेशल ट्रीटमेंट की चाहत होती है। ये लोग बेहद आकर्षक होते हैं जिसके कारण हर कोई इनसे प्रभावित हो जाता है।

नारंगी:
नारंगी रंग को पसंद करने वाले लक्जरी लाइफ को पसंद करते हैं। ये फन लविंग होते हैं और हर कोई इन्हे प्यार करता है और अच्छा समय व्यतीत करना चाहता है। इनका व्यवहार बहुत अच्छा होता है और ये लोगों के बीच खासे लोकप्रिय होते हैं।

पीला:
पीला रंग, खुशियों और कल्पनाओं का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग जॉली नेचर के होते हैं और इन्हे हमेशा कुछ नया करने की लगी रहती है। इनका दिमाग बिजेनस की ओर चलता है और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है।

हरा:
हरे रंग को पसंद करने वाले लोग संतुलित और आशावान होते हैं। ये शांति प्रिय होते है। ये गंभीर स्वभाव के होते हैं और सामाजिक भी होते हैं। इनकी विचारधारा उच्च होती है और दूसरों को छेड़ने में इन्हे मजा आजा है। सभ्यता का परिचय ये सदैव देते हैं।

नीला:
नीला रंग उन्हे पसंद होता है जो नरम दिल, प्यार से लबरेज और केयरिंग होते हैं। इस तरह के लोग अपने कर्तव्याें का पालन बखूबी करते हैं और अपने चरित्र को दागरहित बनाएं रखने का प्रयास करते हैं। ये वफादार होते हैं और सदैव चिंतामुक्त रहते हैं।

नीला-हरा:
नीला-हरा, बहुत चार्मिंग कलर होता है इसे पसंद करने वाले लोग भी इसी तरह के होते हैं। ऐसे लोग उच्च बौद्धिक क्षमता वाले होते हैं। इन्हे हंसी मजाक करना काफी रास आता है। ये हर काम को करने के लिए ऊर्जावान रहते हैं।

हल्का बैंगनी:
जो लोग श्रेष्ठ में विश्वास रखते हैं उन्हे लैवेंडर रंग पसंद आता है। इन पर लोगों की खासी नजर नहीं होती है लेकिन ये बहुत अच्छे होते हैं। इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। इन्हे हाई क्वालिटी लाइफ स्टाइल रास आती है।

बैंगनी:
बैंगनी रंग को पसंद करने वाले लोग बहुत अनोखे होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत दृढ़ होती हैं। ये क्रिएटिव होते हैं और खर्च करना इनका पसंदीदा काम है। ये संगीत पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
