Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
फिल्मों में आने से पहले ये हस्तियां करती थी ऐसे काम...
आपने कई हस्तियों के बारे में पढ़ा होगा, जो प्रसिद्ध होने से पहले कुछ और काम करती थी और बाद में सारी दुनिया में उनका परचम लहराने लगा।
READ: सेलिब्रिटीज़ जिन्होने किया अपना धर्म परिवर्तन
ऐसे लोगों बेहद भाग्यशाली होते हैं जो अपनी खूबी को पहचान लेते हैं और सही तरीके से उसका उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बॉलीवुड हस्तियों के बारे में, जो सिनेमा जगत में आने से पहले कुछ और करती थी।
लेकिन बाद में अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर लिया।

1. नवाजुद्दीन सिद्दकी :
नवाजुद्दीन, उत्तर प्रदेश के किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे कुल आठ भाई-बहन थे। जीवनयापन करने के लिए सबसे पहले उन्होंने एक कैमिस्ट के रूप में काम किया। इसके बाद, वह दिल्ली चले गए और उन्हें थियेटर में रूचि होने लगी। इस दौरान उन्होंने ड़ेढ़ साल तक चौकीदार की नौकरी की। कड़ी मेहनत के बाद, उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया।

2. बोमन ईरानी:
बोमन ईरानी ने फिल्मों में भाग्य आजमाने से पहले एक वेटर और मुम्बई के ताज होटल में रूम अटेंडेंट के रूप में काम किया। वो एक पारसी परिवार से थे और अपनी मां की मदद करने के लिए उनकी पैतृक बेकरी शॉप में भी बैठते थे। इसके बाद, उन्होंने फोटोग्राफी में अपनी रूचि जगाई और बाद में थियेटर ज्वाइन कर लिया। उनको अपने कॅरियर में असल पहचान, मुन्ना भाई एमबीबीएस से मिली।

3. देव आनंद :
60 के दशक में हर लड़की के दिलों पर राज देव साहेब, पहले मुम्बई के चर्च गेट वाले सेंसर ऑफिस में क्लर्क थे। तब उनकी पगार, 165 रूपए महीना हुआ करती थी। बाद में वो फिल्मों में आ गए थे।

4. अरशद वारसी :
अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले अरसद वारसी, घर-घर जाकर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बेचने वाले सेल्समैन थे। इसके बाद, उन्होंने एक फोटो लैब में काम किया। इस दौरान, उन्हें नाचने में शौक जागा और उन्होंने अकबर शामी डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। अरशद ने सिनेमा में अपना कॅरियर डासिंग और कोरियोग्राफिंग में ही शुरू किया था। उन्होंने, महेश भट्ट की ठिकाना (1987) और काश (1987) में भी अपना हुनर दिखाया।

5. रणवीर सिंह:
रणवीर सिंह, फिल्मों में आने से पहले ओएंडएम और जे.वॉल्टर थॉम्पसन कम्पनी में कॉपीराइटर के तौर पर काम करते थे।

6. अमिताभ बच्चन :
अमिताभ बच्चन की पहली नौकरी, शॉ वालेस, एक शिपिंग फर्म में एक्सक्यूटिव के तौर पर थी। इसके बाद, वो बर्ड एंड को. नाम की शिपिंग फर्म में फ्राइट ब्रोकर के रूप में काम करने लगे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में रेडियो उद्घोषक के रूप में काम करने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे।

7. अक्षय कुमार:
अक्षय कुमार, ने बैंकाक से ताइक्वांडों में ब्लैक ब्लैट हासिल की। इस दौरा, वह वहां शेफ और वेटर भी थे। भारत वापस आने पर उन्होंने मार्शल आर्ट की क्लास लेनी शुरू की और अपने छात्रों के कहने पर उन्होंने एक छोटी कम्पनी में मॉडलिंग का एसाइनमेंट ले लिया।

8. जॉन अब्राहम:
मॉडलिंग और एक्टिंग में आने से पहले, जॉन एक कम्पनी में बतौर मीडिया प्लानर काम करते थे।

9. रजनीकांत:
अभिनय जगत में धूम मचाने से पहले रजनीकांत, बंगलौर परिवहन सेवा में एक बस कंडक्टर के रूप में काम करते थे। कन्नड़ प्लेराइटर और डायरेक्टर टोपी मुंडीप्पा के द्वारा पौराणिक नैतिक नाटकों में अभिनय करने के लिए ऑफर देने के बाद ही रजनीकांत ने अभिनय में कदम रखा।

10. दिलीप कुमार:
दिलीप कुमार के पिता एक फल व्यापारी थे। वो एक मुस्लिम परिवार से थे, जिनका नाम युसुफ खान था। शुरूआत में उन्होंने कैंटीन का बिजनेस शुरू किया और पुणे में फलों और सूखे फलों का व्यापार व आपूर्ति करते थे।



Click it and Unblock the Notifications
