बोटॉक्‍स का इंजेक्‍शन लगवाने पहुंची महिला को डॉ. ने लगाया सीमेंट का इंजेक्‍शन

इन महिला को अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए बोटॉक्‍स का इंजेक्‍शन लगवाना था, लेकिन इनके डॉक्‍टर ने इन्‍हें सीमेंट का इंजेक्‍शन लगा दिया, जिसके बाद इनका चेहरा अजीब सा हो गया, जिसे आप इन तस्‍वीरों में

By Lekhaka

हम सभी सुंदर दिखने की ख्‍वाहिश मन में रखते हैं और शायद ऐसा सोचने में भी कोई बुराई नहीं है। पर दुनिया में कुछ विरले लोग भी होते हैं जिन्‍हें ऐसी आशाओं को रखने वालों से ही खीझ मचती है।

Snapdeal Unbox Cash-Free Sale! Get Upto 80% Off on Fashion, Extra 10% With Axis Bank Cards*

ऐसा ही कुछ राजी नारीनेसिंह के साथ हुआ, जो कि लेखिका होने के साथ-साथ एक अभिनेत्री भी थी और एलजीबीटीक्‍यू समुदाय की समर्थक भी थी।

इन महिला को अपने चेहरे को सुंदर बनाने के लिए बोटॉक्‍स का इंजेक्‍शन लगवाना था, लेकिन इनके डॉक्‍टर ने इन्‍हें सीमेंट का इंजेक्‍शन लगा दिया, जिसके बाद इनका चेहरा अजीब सा हो गया, जिसे आप इन तस्‍वीरों में देख सकते हैं। जानिए इन इस कहानी के बारे में:

पम्पिंग पार्टी -

पम्पिंग पार्टी -

यह एक प्रकार की ऐसी पार्टी होती है जिसमें लोग कॉस्‍मेटिक फिर्ल्‍स, बोटॉक्‍स और अन्‍य समान उत्‍पादों के साथ इंजेक्‍शन लगवाते हैं। हालांकि, इस डॉक्‍टर ने यह पार्टी फ्रॉड के लिए रखी थी।

 इनके साथ क्‍या हुआ -

इनके साथ क्‍या हुआ -

यह महिला एक अंडरग्राउंड ब्‍यूटीशियन के पास वर्ष 2005 में गई ताकि वो अपने चेहरे पर इंजेक्‍शन लगवा पाएं। उस ब्‍यूटीशियन ने दावा किया कि वो प्‍लास्टिक सर्जन है जबकि वो नहीं थी।

 क्‍या किया-

क्‍या किया-

उसके बाद, उस ब्‍यूटीशियन ने सीमेंट और टायर सीलैंट को मिलाकर उसका इंजेक्‍षन इस महिला के चेहरे पर लगा दिया। और कहा कि इससे वह सुंदर हो जाएगी।

सर्जरी की -

सर्जरी की -

ऐसे उत्‍पाद का इंजेक्‍शन लगते ही महिला को बहुत दर्द हुआ, उसके चेहरे पर गांठें पड़ गई और उसका पूरा चेहरा भद्दा हो गया। इसके बाद, उसे सर्जरी करवानी पड़ी।

पहली शिकार नहीं -

पहली शिकार नहीं -

अधिकारियों का दावा है कि यह महिला ऐसे मामले में पहली शिकार नहीं है। इस डॉक्‍टर ने इससे पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा किया है। रिर्पोट के अनुसार, एक मरीज को ये समस्‍या इतनी ज्‍यादा हो गई थी कि उसे सांस लेने में दिक्‍कत होने लगी।

 टीवी शो में आई -

टीवी शो में आई -

इस महिला को बाद में टीवी में प्रस्‍तुत किया गया। जिसमें उसने इस बारे में बताया कि किस प्रकार उसके साथ ये हादसा हुआ और डॉक्‍टरों ने कैसे सर्जरी करके उसके चेहरे से वो सारी गांठें हटाई और चेहरे को फिर से सामान्‍य कर दिया।

 वर्तमान स्थिति -

वर्तमान स्थिति -

दो प्‍लास्टिक सर्जन के प्रयास के बाद, अब वो ठीक दिखती हैं। उन लोगों ने इस महिला के चेहरे पर काफी मेहनत की। अब इस महिला का चेहरा काफी ठीक हो चुका है।

Desktop Bottom Promotion