Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
जानें, किस फ्रेंड को करना चाहिये फेसबुक से तुरंत अनफ्रेंड
क्या आप फेसबुक पर अपने दोस्तों का पोस्ट देख कर उदास और नाराज़ हो जाते हैं। अगर हाँ तो यह काफी ज़रूरी है कि आप कुछ लोगों को अपनी फ्रेंड लिस्ट से हटा दें जिनका ज़िक्र इस आर्टिकल में किया गया है।
वास्तविक ज़िंदगी में आपको दोस्त बनाते समय काफी चयनशील तो होना ही चाहिए, पर फेसबुक पर दोस्त बनाते समय भी सजगता की ज़रुरत है। हमें अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीने का पूरा हक़ है और यह ज़रूरी है कि उन लोगों की अनावश्यक सहायता न की जाए जो आपकी ज़िंदगी को जोखिम में डालते हैं।
हम नेटवर्किंग साइट का इस्तमाल रिलैक्स होने और अपने चहेते लोगों से जुड़ने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, जब आप अपने दोस्त को अपनी नयी कार या बंगले का दिखावा करते हुए देखते हैं, तो आप भले ही कितने ही खुश हों पर अपने आप को कम आंकने लगते हैं।
इसलिए आपको पता होना चाहिए कि फेसबुक के अनफ्रेंड बटन का इस्तमाल कैसे किया जाता है और उनलोगों को अपने दोस्तों की लिस्ट से हटा दें जो आपकी मानसिक शान्ति को भांग कर रहे हों।
READ: फेसबुक पर कपल्स अक्सर करते हैं ये गल्तियां
एक शोध के द्वारा पता चलता है कि आपकी कीर्ति और सोशल नेटवर्किंग साइट पर आपकी ख़ुशी आपकी सोच और बर्ताव पर प्रभाव डालती है। यहाँ पर कुछ लोगों के बारे में कहा गया है जिन्हें आपको तुरंत अपनी लिस्ट से हटा देना चाहिए।

दिखावा करने वाले
फेसबुक पर आपकी लिस्ट में कुछ ऐसे लोग होंगे जो अपनी हंसी ख़ुशी ज़िंदगी की छोटो छोटी बातों का विस्तार से वर्णन करते हैं। वह अपने शानदार बाथरूम से लेकर हर छुट्टी मनाने वाली जगह की फोटो डालते हैं। उनका मकसद और कुछ नहीं पर अपने दोस्तों के बीच दिखावा करना होता है। अगर यह दोस्त आपको अपनी नज़र में नीचा दिखा रहे हैं तो आप इनको अपनी लिस्ट से हटा दें। विश्वास रखें उनको ज़रा भी फर्क नहीं पड़ेगा।

बहस करने वाला:
फेसबुक पर आपके कुछ दोस्त होंगे जो छोटी से छोटी बहस करना पसंद करते होंगे। वह सोशल साइट पर राजनीति, धर्म और ऐसे कई संवेदनशील मुद्दों पर बहस करने के लिए तैयार रहते हैं। इस दौरान वह कुछ अपमानजनक और अप्रिय भाषा का इस्तमाल भी कर लेते हैं। इसलिए अच्छा है कि आप ऐसे लोगों को अपनी लिस्ट से निकाल दें इससे पहले की आप किसी मुसीबत में फँस जाएँ।

धौंस दिखाने वाला:
फेसबुक पर अगर आपका बॉस आपकी फ्रेंड लिस्ट में है तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है। वह आपका बॉस है और आप यह नहीं चाहेंगे कि उसे यह पता चले कि आपने बीमार होने का बहाना कर छुट्टी ली है और परिवार के साथ बाहर माज़े कर रहे हैं।

आलोचक:
फेसबुक पर हम सबका ऐसा एक दोस्त होगा जो आलोचक की भूमिका अच्छी निभाता होगा। सोशल साइट मज़े के लिए और अपनी फोटो शेयर करने के लिए है। अगर आपका दोस्त उस तस्वीर से वास्ता न रखता हो और उसका आलोचक बन जाए तो उसे अपनी लिस्ट से हटा दें।

पुराना प्यार:
हां आपने सही सुना। अपने पुराने प्यार को अपनी लिस्ट में न रखें। इससे आप खुश रहेंगे। अपने पुराने प्यार को लिस्ट में रखकर आप अपने पास्ट को सोचकर दुखी होंगे और आप अपने वर्तमान में खुश नहीं रह पाएंगे। इसलिए अनफ्रेंड बटन पर क्लिक करें।

प्राउड पेरेंट्स
अगर आपकी लिस्ट में कुछ 'प्राउड पेरेंट्स' हैं जो कई दफा अपने बच्चों की फोटो लगाते हैं तो उन्हें लिस्ट से हटा दें। बच्चों की फोटो देखना सुखद अनुभव होता है पर अगर आपकी शादी हो चुकी है और आपने बच्चे के बारे में अभी नहीं सोचा है तो यह आपकी निजी रिश्ते को खराब कर सकता है।

अजनबी:
आपकी लिस्ट में आधे ऐसे लोग होंगे जिन्हे आप कभी मिले भी नहीं है। आपने उनको दोस्त बना लिया पर शायद हे कभी बात की हो। अपने फेसबुक पेज से हर अजनबी को निकाल बाहर करें क्यूंकि आपको उनके बैकग्राउंड के बारे में कुछ भी पता नहीं है। जब आप वास्तविकता में अजनबियों से बात नहीं करते तो फेसबुक पर दोस्ती क्यों रखें।



Click it and Unblock the Notifications
