Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बल्ले के दम पर सबके दिलों पर राज कर रहे हैं विराट कोहली
टी 20 वर्ल्ड कप का बुखार सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि भारत सेमीफाइनल में वैस्ट इंडीज से हार गया। लेकिन पूरे विश्व कप में जिस खिलाड़ी ने सबसे दिलों पर राज किया है और मैच विनर साबित हुआ है वो है “विराट कोहली”।
इन दिनों उन्हीं की चर्चा है। ये एक मैच जिताऊ खिलाड़ी है और भारतीय टीम का भाग्य बदलने की क्षमता रखता है। विराट सिर्फ 27 साल के हैं लेकिन जिस तरह उन्होने मैदान पर एक से एक शानदार पारियाँ खेली हैं, ये साबित करती हैं कि निःसन्देह वे एक महान खिलाड़ी है।
चाहे खेल हो या प्यार, विराट को लोगों का ध्यान आकर्षित करना अच्छी तरह आता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में शानदार पारी खेलकर मैच जिताने पर उनकी एक्स-गर्ल फ्रेंड अनुष्का शर्मा पर जोक्स बनाने वालों को विराट ने ऐसा ना करने की सलाह दी है।
वे एक खुली किताब की तरह हैं, लेकिन उनके बारे में कुछ बातें हैं जो आपको हम बताने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आप सबके चहेते क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में 10 आश्चर्यजनक बातें बताने जा रहे हैं। हम सब विराट को आने वाले वर्षों में इसी तरह शानदार क्रिकेट खेलते हुये नए रिकॉर्ड बनाने की शुभकामनाएं देते हैं। चीयर्स विराट!!

पहला प्यार
हर किसी की तरह विराट को भी पहला प्यार किसी से हुआ था। और ये थी सुप्रसिद्ध और सुंदर हीरोइन करिश्मा कपूर।

पहला मैच
विराट के कैरियर की शुरुआत दुखद रही। वर्ष 2006 में उनके पिता की बरसी थी और उनकी टीम को कर्नाटक की टीम से मैच खेलना था। इस पहले मैच में विराट ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।

पैट नेम
विराट का पैट नेम ""चीकू" है। उन्हें किसी को इस नाम से बुलाते हुये कम ही सुना गया है।

वर्ल्ड कप में पहले ही मैच में शतक
वर्ल्ड कप में हर कोई पहले मैच में शतक नहीं बना पाता है। लेकिन विराट ने ये कारनामा कर दिखाया था।

22 साल से पहले 2 शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय
22 साल से पहले ही 2 शतक बनाने वाले ये तीसरे भारतीय हैं। हर कोई इस उम्र में ऐसा नहीं कर पाता है। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना ये कारनामा कर चुके हैं।

7वा सबसे तेज शतक
16 अक्टूबर 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कोहली ने 50 गेंदों पर 7वा सबसे तेज शतक बनाया। बहुत खूब विराट!!

टॉप 10 वेल-ड्रेस्ड इंटरनेशनल मैन
वर्ष 2012 में इस हॉट मैन ने टॉप 10 वेल-ड्रेस्ड इंटरनेशनल मैन की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

एक शानदार एथलीट
एक सर्वे के अनुसार वे 13 वे बेहतरीन एथलीट हैं। ये सर्वे स्पोर्ट्सप्रो द्वारा करवाया गया।

टैटू फ्रीक
टैटू के क्रेज में भी विराट आगे हैं। उन्होने अपने शरीर पर 4 टैटू बनवाए हुये हैं, हो सकता है आने वाले सालों में वे और भी बनवा लें।

सबसे तेज 20 वनडे शतक
विराट कोहली ने ये कारनामा 133 पारियों में ही कर दिखाया, शानदार!! इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 20 वनडे शतक 197 पारियों में बनाए थे।



Click it and Unblock the Notifications
