Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Tips: ट्रायल रूम में कैसे चेक करें हिडेन कैमरा
आज कल हम काफी स्मार्ट हो गए हैं लेकिन हमारी स्मार्टनेस शॉपिंग स्टोर के ट्रायल रूम में बिल्कुल भी नहीं दिखती, जिसका खामियाज़ा हमें बाद में भुगतना पड़ता है।
आज कल जिधर भी देखो वहीं न्यूज़ चलती नज़र आ रही है कि ट्रायल रूम में हिडेन कैमरा लगे होने की वजह से कपड़े चेंज करती हुई लड़की का वीडियो बन गया।
READ: ऐसे करें लड़कियां खुद की सुरक्षा
अब जब कैमरा छुपा कर वीडियो बनाने वाले लोग इतने स्मार्ट हैं, तो हम लड़कियों को उनसे चार गुना स्मार्ट बनना ही पड़ेगा।
आज का यह आर्टिकल ना केवल लड़कियों के लिये ही पढ़ना जरुरी है बल्कि हर उन माता-पिता या भाई-रिश्तेदारों को भी पढ़ना चाहिये जिनके घरों में बेटियां हैं।
READ: ये हैं दुनिया के 10 देश जिनमें होते हैं सबसे ज्यादा बलात्कार
कैमरे रूम में कहीं भी छुपाए जा सकते हैं। अब आइये जानते हैं लड़कियां ट्रायल रूम के अंदर छुपे कैमरे को कैसे पहचान सकती हैं।

असली शीशे की पहचान
आज कल ट्रायल रू में लगे शीरे नकली होते हैं, जिसमें कोई भी इंसान आपको दूसरी ओर से देख सकता है। असली शीशे की पहचान करने के लिये अपनी उंगली को शीशे पर रखें, अगर शीशे और उंगली के बीच में गैप रहता है तो वह असली शीशा है। लेकिन अगर शीशा पर रखी उंगली के बीच में कोई गैप नहीं है और वह जुड़ी हुई है तो, वह नकली है।

असली शीशे की पहचान ऐसे भी
अगर शीशे को ठोंकने पर खाली डिब्बे की आवाज आए तो समझें कि उस शीरे के पीछे कैमरा लगा हुआ है या फिर वहां कोई आपको देख सकता है।

फोन में नेटवर्क नहीं आएगा
अगर आप ट्रायल रूम में घुस कर किसी को फोन करें और नेटवर्क ना आए, तो समझ जाएं कि वहां पर कहीं कैमरा फिट है।

कमरे में करें अंधेरा कर के देखें
ट्रायल रूम में जाते ही वहां की लाइटें बंद कर दें। फिर देंखे कि कहीं किसी कोने से रेड या फिर ग्रीन लाइट तो नहीं जल रही है। अगर ऐसा दिखे तो समझें कि कमरे में कैमरा है क्योंकि वह कैमरे की ही लाइट होगी।

कहीं कैमरे से आवाज़ तो नहीं आ रही
कुछ हिडेन कैमरे मोशन सेंसिटिव होते हैं, जो ज़रा सी आहट सुनने पर अपने आप ऑन हो जाते हैं और बहुत ही धीमी आवाज़ करने लगते हैं।

कैमरा डिटेक्टर खरीदें
हिडेन कैमरे को को डिटेक्टर से भी पकड़ा जा सकता है। आपको मार्केट में आरएफ सिंग्नल डिटेक्टर या बग डिटेक्टर आराम से मिल जाएंगे। इन डिवाइसों की मदद से आप सतर्क हो सकती हैं।

कहां छिपे होते हैं कैमरे?
फोटो फ्रेम के पीछे, कपड़े टांगने वाले हुक में, सिर पर लगे हुए पंखे के अंदर, फूलों के गमले या खुद शीशे के अंदर।



Click it and Unblock the Notifications
