Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
ये हैं भारत के सबसे अमीर भिखारी, जिनके पास हैं लाखों के फ्लैट और...
क्या आप यकीन मानेंगे कि भारत में इतनी गरीबी होने के बावजूद भी कुछ ऐसे भिखारी हैं, जिन्होंने भीख मांग-मांग कर लाखों के फ्लैट और खुद के घर ले लिये हैं। यकीन नहीं होता ना! पर यह बात सच है।
आज हम आपको भारत के 5 सबसे अमीर भिखारियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अच्छा-खासा बैंक बैलेंस जमा कर रखा है और फिर भी सिगनल पर भीख मांगते हुए देखे जा सकते हैं। इनमें से ज्यादातर भिखारी मुंबई के रहने वाले हैं।
इनमें से एक भिखारिन हैं सर्वतिया देवी, जो कि पटना की रहने वाली हैं और इनकी खास बात यह है कि इन्होंने अपना 36,000 रूपए का बीमा भी करवा रखा है, जिसकी किस्त ये हर महीने भरती हैं। ऐसे ही और भी भिखारी हैं, जिनके बडे़ बडे़ घर भी हैं और बैंक की तिजोरी में लाखों की सम्पती भी है। आइये जानते हैं इनके बारे में -

भारत जैन
इनके पास मुंबई में दो अपार्टमेंट हैं, जिनकी कीमत 140 लाभ है। इसके अलावा इनके पास एक जूस की दुकान है जिसे इन्होने किराए पर दी हुई है और इससे ये महीने के 10,000 रूपए बडे़ आराम से कमा लेते हैं। ये हर महीने भीख मांग कर करीबन 60,000 रूपए कमाने का काम करते हैं।

सर्वतिया देवी
ये पटना की रहने वाली हैं। ये हर साल अपने बीमा की 36,000 रूपए किस्त भरती हैं। पटना में इनका एक अच्छा खास घर भी है।

किष्ण कुमार गीते
इनका मुंबई के नालासपोरा में खुद का फ्लैट है जिसकी कीमत 5 लाख रूपए है। ये रोजाना लगभग 1500 रूपए भीख मांग कर इकठ्ठा कर लेते हैं।

संभाजी काले
क्या आप जानते हैं कि इस भिखारी ने शोलापुर में एक फ्लैट दो खुद के घर खरीद रखें हैं ? यही नहीं शोलापुर में इसकी एक खुद की जमीन भी है। बैंक में लाखों रूपए की सेविंग्स भी कर रखी है।

लक्ष्मी देवी
इन्होंने 16 साल की उम्र से ही भीख मांगना शुरु कर दिया था। आज इनके पास लाखों रूपए बैंक में जमा हैं।



Click it and Unblock the Notifications