Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
वेलेंटाइन डे पर जरुर पढ़ें ये 8 बेस्ट रोमांटिक नॉवेल्स
नॉवले पढ़ने वालों ने अपनी लाइफ में न जाने कितनी ही रोमांटिक नॉवलेल्स चोरी छुपे या फिर शौक से जरुर पढ़ी होंगी। कई बार तो लड़कियां रोमांटिक नॉवेल्स के मेन कैरेक्टर को दिल तक दे बैठती हैं।
आप चाहे खढूस किस्म की इंसान हों या फिर रोमांटिक किस्म की, आपने अपनी जिंदगी एक रोमांटिक नॉवेल की लव स्टोरी की तरह जरुरी सोंची होगी। आप भी चाहती होंगी कि आपके सपनों का राजकुमार देखने में किसी रोमांटिक नॉवले के मेन कैरेक्टर की तरह हो।
READ: बेस्ट इंडियन 15 रोमांटिक नॉवेल्स
एक रिसर्च के अनुसार जो विवाहित महिलाएं रोमांटिक नॉवेल पढ़ती हैं, उनके दिमाग में प्यार और खुशी बढाने वाला हार्मोन का स्त्राव अधिक मात्रा में बढने लगता है। इस हार्मोन को लव हार्मोन भी कहते हैं। तो अगर आप चाहती हैं कि आपकी मैरिज लाइफ में प्रेम की लौ जलती रहे तो इस वेलेंटाइन डे पर रोमांटिक नॉवेल्स खरीदना और पढ़ना शुरु कर दें।
वैसे तो हम सभी के पास कोई ना कोई रोमांटिक नॉवेल जरुर रखी होती है पर नॉवले पढ़ने वालों के शाकीनों के लिये हमने एक लिस्ट निकाली है, जो उन्हें इस वेलेंटाइन डे पर जरुर पढ़नी चाहिये।
READ: अगर लड़की को हुआ है आपसे प्यार तो करेगी ये सब चीज़ें...
इन नॉवेल्स की खास बात यह है कि ये आपके दिल पर सीधा वार करती हैं और आपको एक पल भी बोर होने का एहसास नहीं करवाएंगी। कई नॉवेल्स पर तो मूवीज़ भी बन चुकी हैं। यह नॉवेल उस शख्स के लिए है, जो प्यार में है, प्यार में था या प्यार करना चाहता है।

द फॉल्ट इन अवर स्टार्स
किसी भी रोमांटिक नॉवेल का जिक्र बिना इस नॉवेल के शुरु नहीं हो सकता। इस स्टोरी में दो कैंसर के मरीज (ऑगस्टस और हेज़ल) होते हैं जो एक सपोर्ट ग्रुप के दौरान एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। इस नॉवेल की इन्डिंग काफी दुखद है, लेकिन इसे पढ़ने के बाद प्यार किसे कहते हैं, इस बात का पता चल जाता है।

गॉन विथ द विंड
यह नॉवेल अमेरिका में हो रहे सिविल वॉर के दौरान की है। जब खूबसूरत और नकचढ़ी स्कार्लेट और तेज़ रेट् बटलर, एक दूसरे से नफरत करते करते प्यार कर बैठते हैं। पूरी नॉवले में स्कर्लेट, नखरे दिखाती है और रेट् से दूर भागती रहती है। फिर जब स्कार्लेट को अपने प्यार का एहसास रेट् से होता है तब रेट् उसे छोड़ कर चला जाता है। यह नॉवेल उस सदी की बेस्ट रोमांटिक नॉवेल्स में से एक थी।

प्राइड एंड प्रिज्युडिस, जेन ऑस्टेन
एलिजाबेथ बेनेट एक उपयुक्त उम्र के आते-आते, प्यार, शादी, शिष्टाचार और संबंधों को अपने नजरिये से देखने और समझने लगी, जो उस ज़माने के हिसाब से बिल्कुल उलट था। उसके आज़ाद ख्यालों को कोई समझने वाला नहीं था। पर उसी दौरान उसे मिस्टर डार्सी मिलते हैं जो हैंडसम और क्लासी इंसान होते हैं, और फिर इन दोनों की कैमिस्ट्री परवान चढ़ने लगती है।

लव स्टोरी, एरिक सेहगल
यह दो कॉलेज लवर्स की कहानी है जिसमें वे एक दूसरे से कॉलेज में मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। दोनों ही अलग ख्यालात के इंसान होते हैं, जो प्यार में पागल हैं। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब ओलीवर को पता चलता है कि जेनिफर को कैंसर हो गया है। जेनिफर किस तरह से थोड़े और दिनों तक जिंदा रह सके, इसी संघर्ष में ओलिवर दिन रात एक कर देता है।

द नोटबुक, निकोलस स्पार्क
यह एक ऐसी बिमारी पर आधारित कहानी है जिसमें एली को भूलने की ऐसी बिमारी हो जाती है कि वह अपने प्रेमी-पति, नोआ को भी भूल जाती है। वह उसे अपनी प्रेम कहानी और उसमें आयी बाधाएँ सुनाता है तो उसे कुछ पलों के लिए अपना पूर्व जीवन याद आता है। यह दिल को छू लेने वाली नॉवेल है।

पी. एस. आई लव यू, सेसीलिया अहर्न
यह किताब एक खूबसूरत लव स्टोरी पर आधारित है। इसमें गेरी की अचानक मृत्यु हो जाती है और फिर हॉली अपनी जिंदगी अपने पति के यादों के सहारे बिताना शुरु कर देती है। उसी दौरान अचानक से हॉली के पास गेरी दृारा लिखे 10 पत्र आते हैं, जिससे उसे जिंदगी जीने का हौंसला मिलता है। आप इसे जितनी बार भी पढ़ेंगी, हर बार आपकी आंखें भर आएंगी, आप इमोशनल हो जाएंगी।

ए वॉक टू रिमेंबर, निकोलस स्पार्क
यह किताब यंग लवर लैंडन कार्टर और जेमी सलिवन पर है। जैमी एक चर्च मिनिस्टर की सीधी साधी बेटी होती है और लैंडन एक अमीर पिता का बेटा। हांलाकि आप को जरुर लगेगा कि यह एक टिपिकल कहानी पर आधारित है मगर जब आप इसे पढे़ंगी तो आपको सच्चे प्यार का एहसास हो जाएगा। जैमी अपने सीधेपन से किस तरह लैंडन का दिल जीतती है और बाद में जब जैमी को कैंसर हो जाता है, तब लैंडन पर क्या बीतती है, यह उसी की कहानी है।

2 स्टेट्स, चेतन भगत
यह नॉवेल चेतन भगत की रियल लाइफ पर बेस्ड है। क्रिश और अन्नया IIM में मिलते हैं और उन्हें प्यार हो जाता है। क्रिश पंजाबी लड़का है और अन्नया तमिलियन है। दोनों ही एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं मगर दोनों का कल्चर और रहन सहन एक दूसरे से अलग होने के नाते इनके परिवार वालों को यह रिश्ता ना मंजूर होता है। लाख परेशानियां आने के बावजूद भी ये दोनों एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते और अपने परिवारों को एक कर लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications