Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चीन का यूलीन डॉग फेस्टिवल, जिसमें शौक से लोग खाते हैं कुत्ते का मांस
ऐसी कई अजीब चीजें हैं जो दुनिया में एक तूफान सा पैदा कर रही हैं। चाहे वो इंटरनेट चेलेंज हो या फिर बेतुके फ़ेस्टिवल्स जो कि दुनिया के अलग-अलग कोनों में मनाए जा रहे हैं। इन दिनों हम कुछ ज्यादा ही विचित्र फ़ेस्टिवल्स के बारे में सुन रहे हैं।
चाहे वो जापान का पेनिस फेस्टिवल हो या डॉग मीट फेस्टिवल, इनमें आपको बेवकूफी और घृणा करने जैसी परम्पराएँ दिखाई देंगी जिनके आधार पर लोग ये फ़ेस्टिवल्स माना रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको चीन के यूलीन में होने वाले मीट फेस्टिवल के बारे में कुछ बातें बता रहे हैं। यह मांस खाने का भयानक का फेस्टिवल है जो कि इन दिनों अपने अनचाहे कारणों से चर्चा में है।
हालांकि लोगों ने इस डॉग-मीट-फेस्टिवल को रोकने के लिए अपनी याचिकाएं दायर की हैं, लेकिन बहुत से लोग हैं इन सबके बावजूद इस बर्बर फेस्टिवल में भाग लेने की सोच रहे हैं। इस आर्टिकल को पढ़कर आप जानेंगे कि कैसे निर्दयी लोग बेजुबान जानवर पर जुर्म कर रहे हैं और उस बेचारे जानवर को पता भी नहीं ये लोग इस चीज के प्रति इतना आकर्षित हैं।

यह फेस्टिवल क्यों मनाया जाता है?
चीन के लोगों का मानना है कि कुत्ते का मांस खाने से वे स्वस्थ रहेंगे और गर्मी से उनका बचाव होगा। यह एक अजीब थ्योरी है जिसकी बेतुकी सोच से कोई बेजुबान जानवरों को कैसे मार सकता है!

क्या इसे कानूनी मान्यता है?
चीन में पशुओं के कल्याण का कोई कानून नहीं है, इसलिए लोगों के लिए ऐसे फेस्टिवल मनाना और आसान हो जाता है। यूलीन में ट्रक भर-भर कर कुत्ते लाये जा रहे हैं और सरकार ने आँखें बंद कर रही हैं।

इस पागलपंथी में कितने कुत्ते मारे जाते हैं?
चीन में हर वर्ष लगभग 10 से 20 मिलियन डोग्स मांस के लिए मारे जाते हैं। इस अजीब फेस्टिवल में भी लगभग 10,000 डोग्स लोगों की थालियों में होंगे।

क्या केवल कुत्ते ही खाये जाते हैं?
कुत्तों के अलावा यहाँ लोग बीयर के साथ बिल्लियों का मांस भी खाएँगे। लेकिन, ज्यादा ज़ोर कुत्ते का मांस खाने पर होगा।

ये कुत्ते कहाँ से लाये जाते हैं?
ऐसा कहा जाता है कि ये पालतू कुत्ते हैं लेकिन ये बात गलत है। मुख्यतः ये कुत्ते लूटे गए, बेहोश किए गए, जहरीले इंजेक्शन दिये गए होते हैं और छोटे पिंजरों में यूलीन लाये जाते हैं।

क्या ये जिंदा ही उबाले जाते हैं?
ये यहाँ निर्दयी लोगों की निर्दयता है, जो कि इनको मारने के बेकार से तरीके अपनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
