Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
टीवी देखने की गंदी आदत कैसे छुड़ाएं?
बच्चें हों चाहे बड़े, टीवी देखने की आदत हर किसी को होती है। टीवी देखना बुरा नहीं होता, मगर टीवी के सामने हर वक्त पूरा काम-काज छोड़ कर बैठना एक गंदी आदत होती है।
अगर महिलाएं सब कुछ छोड़ कर केवल टीवी के सामने टिक जाती हैं तो उनके घर में तकरार का कारण बनता है। वहीं अगर बच्चे टीवी के आदि हो गए तो उनकी पढ़ाई लिखाई चौपट समझिये।
टीवी की आदत तब तक अच्छी है जब तक उससे आपका खाली समय व्यतीत हो रहा है, बाकी इसे कभी भी अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा नहीं बनाना चाहिये। अगर आप या आपके घर में किसी को टीवी देखने की बुरी आदत पड़ी हुई है तो आप उसकी आदत को इन टिप्स के जरिये छुड़वा सकते हैं।

घर में रखें केवल एक टीवी
घरों में एक से ज्यादा टीवी होने के कारण सदस्य हर वक्त टीवी से ही चिपके रहते हैं। अगर घर में एक ही टीवी रहेगा तो हर कोई अपने समय से टीवी देख कर दूसरे को टीवी देखने का मौका देगा। जिससे कोई भी व्यक्ति ज्यादा समय तक टीवी के सामने नहीं बैठेगा।
READ: दिन भर टीवी से चिपके रहने वाले बच्चों को कैसे रोकें

टाइमर या अलार्म लगा कर टीवी देखें
अगर आपको लगता है कि आपका सारा समय टीवी खा जाता है तो, एक किसी दूसरे कमरे में टीवी से दूध एक अलार्म सेट कर के रखें। इससे जब वह बजेगा तो आपको अपनी कुर्सी से उठ कर उसे बंद करने के लिये जाना होगा, इससे आपको टीवी को भी बंद करने का संकेत मिलेगा।

टीवी का रिमोट छुपा दें
अगर पास में टीवी का रिमोट नहीं होगा तो चैनल को बार बार कौन बदलेगा? इसी तरह से देखने वाला बोर हो जाएगा और वह टीवी बंद कर देगा।

फर्नीचर में बदलाव करें
अपने कमरे का फर्नीचर ऐसा कर दें जिससे कि टीवी आसानी से उपलब्ध ना हो सके। यानी जिसे भी टीवी देखना हो, उसे टीवी देखने के लिये फर्नीचर इधर उधर करना पड़े। ऐसे में परेशानी की वजह से व्यक्ति टीवी देखने में आलस करेगा।
बिना टीवी देखे भोजन करें
अपने घर में एक नियम बनाएं कि कोई भी सदस्य टीवी के सामने बैठ कर भोजन नहीं करेगा।

केवल कुछ ही टीवी शो देखें
अपने टीवी देखने का कार्यक्रम हर हफ्ते बदलती रहें। टीवी गाइड ले कर बैठ जाइये और उसमें से कुछ ऐसे प्रोग्राम्स चुन लीजिये जो आपको हफ्तेभर में देखने हों। फिर उसे देखिये और फिर टीवी बंद कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
