Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आइये जानें, बॉस को बिना चमचागिरी किये कैसे रखें खुश
हमारे दिन का आधे से भी ज्यादा समय ऑफिस में ही बीतता है , तो ऐसे में जरुरी है कि अपने बॉस से बना कर रखी जाए। अगर बॉस आपसे गुस्सा रहता है या फिर चिढ़ता है तो ऑफिस में आपका भी जीना दूभर हो सकता है।
Get 70% Discount on Fitness Accessories only at Paytm Hurry
आपका बॉस,ऑफिस का सबसे महत्वपूर्ण इंसान है क्योंकि आपकी तरक्की उसी के हाथों में है। ऐसे में आपको बॉस यानी आपने सीनियर को खुश करने का हुनर आना ही चाहिये। इसकेलिये हम आपको उनकी चमचागिरी करने को नहीं बोल रहे हैं बल्कि उनसे आपके रिश्ते को मजबूत करने को बोल रहे हैं।
बॉस से रिश्ता मजबूत कर के आप वर्क प्लेस पर शांति से काम तो कर ही पाएंगे साथ ही आपकी तरक्की भी आसमान छूने लगेगी। तो आइये जानते हैं अपने बॉस के साथ अच्छा रिश्ता कैसे स्थापित करें।

उनकी चिंता आपकी भी चिंता है
आपकी ही तरह आपके बॉस के पास भी काम पूरा करने के लिये डेडलाइन्स और चुनौतियां हैं। इसलिये उनकी मदद करें और अपने काम को इस तरह से करें कि आप उनकी प्राथमिकताओं से खुद को जोड़ पाएं।

ना भूले कि वह भी इंसान हैं
ऐसा समय भी आएगा कि वह आप पर गुस्सा होंगे या फिर ज्यादा काम करने की उम्मीद लगाएंगे, लेकिन यह तो सभी बॉस करते हैं। आपका करना यह है कि उनकी खराब चीज़ों पर ध्यान ना दे कर उनकी पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दें। इस एक क्वालिटी से आप अपने बॉस के और भी नजदीक आ सकते हैं।

बॉस को हमेशा सूचित रखें
आप काम में कितना अच्छा कर रहे हैं या फिर प्रॉजेक्ट खतम करने में आपको कितनी दिक्कत आ रही है, इसके बारे में अपने बॉस को हमेशा सूचित रखें। इससे उनकी सलाह लेने में आपको मदद मिलेगी साथ ही आप हर वक्त उनकी पैनी नज़र से भी बचे रहेंगे।

पंगा होने पर तुरंत मांफी मांगे
मांफी मांगना भी एक कला है जो ऑफिस में हर किसी को आनी चाहिये। इससे पता चलता है कि आप घमंडी नहीं हैं और हर वक्त बॉस का फीडबैक लेने के लिये तैयार रहते हैं।

उनसे खुले तौर पर बात करें
अपने बॉस से हमेशा खुद कर बात करें जिससे उनका आप पर भरोसा बना रहे। उनको अपनी प्राग्रेस के बारे में बताएं और फिर उनसे सलाह लें। अगर जरुरत पड़े तो उनके साथ लंच या कॉफी के लिये कभी कभार बाहर भी जाएं।

अपने दिये गए टार्गेट से ऊंचा जाने की कोशिश करें
अगर आप का बॉस प्रॉजेक्ट को खतम करने के लिये कुछ दिनों का समय दे रहा है, तो आप उससे पहले ही प्रॉजेक्ट खतम कर के उसे चौंका दें। यह दिखाएगा कि आप वर्क प्रेशर को हैंडल कर सकते हैं और आपको काम करने में मज़ा आता है।

कभी ना भूले बॉस का भी एक बिग बॉस है
हमेशा याद रखें कि आपके बॉस के ऊपर भी एक बॉस है, जिसे खुश करने का काम आपके बॉस का है। ऐसे में अपने बॉस का टार्गेट पूरा करने में उनकी मदद करें। ऐसे में बिग बॉस और आपके बॉस के नज़र में आप का कद और ऊंचा हो जाएगा।

बॉस के साथ जान पहचान बढ़ाएं
हम ये नहीं कह रहे कि आप अपने बॉस के साथ पार्टी या क्लब जा कर समय बिताएं। पर आप अपने स्ट्रेस को कम करने के लिये या फिर उनसे जान पहचान बढ़ाने के लिये उनके साथ कॉफी पी सकते हैं। इस दौरान आप उनसे काम से हट कर अलग बातें करें।

हमेशा पहल कीजिये
जब आप देखें कि काम रूक गया है या फिर उसमें कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है तो उस काम को करने के लिये हमेशा आप ही पहल कीजिये। इससे आपके बॉस का भरोसा आप पर बढेगा।

कामियाब होने पर अपने बॉस की सराहना करें
उस समय जब ऑफिस में हर कोई आपकी कामियाबी की तारीफें कर रहा हो, तब उस समय आप अपने बॉस की सराहना करना ना भूलें क्योंकि बिना बॉस की मदद और प्रोत्साहन के कोई भी कर्मचारी आगे नहीं बढ़ सकता।



Click it and Unblock the Notifications
