Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
हॉरर मूवी देखिए और 90 मिनट में 200 कैलोरीज तक कम कीजिए!
जितना वजन आप जिम जाकर और दौड़कर कम करते है। उतना वजन अब घर पर एक हॉरर मूवी देखकर भी कर सकते हैं। चौंक गए ना जी हां ये सच है कि आप हॉरर मूवी के जरिए भी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
अगर हम आपको कहें कि आप घर बैठे टीवी देखते हुए या पिक्चर हॉल में हॉरर मूवी देखते हुए अपनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं तो शायद आपको ये बात मजाक लगे। हम आपके साथ मजाक नहीं कर रहे है। हम आपको कैलोरी बर्न करने के लिए एक आसान सी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिए मिनटों में उतनी ही कैलोरी बर्न कर सकते हैं जितना आप आधा घंटा दौड़कर या फिर 15 मिनट जिम में बिताकर करते हैं।
इस विषय में कई अध्ययन हो चुके हैं कि जब कोई व्यक्ति हॉरर मूवी देखता है तो वह अपने ब्रेन का इस्तेमाल उस फिल्म को समझने के लिए करता है। लेकिन अगर हॉरर फिल्मों की बात की जाएं तो लोगों का दिमाग और ऊर्जा, दोनों ही उसमें पर्याप्त मात्रा में खर्च हो जाते हैं।
आपको बता दें कि 1980 के दशक की कुछ साइकोलॉजिकल फिल्में ऐसी हैं जिनको देखकर 180 कैलोरी ऊर्जा तक कम हो जाती है। मतलब सीधा आपकी एक चॉकलेट की कैलोरी कन्ज़यूम हो गई। ऐसा होने की वजह वैज्ञानिकों द्वारा यह बतलाई गई है कि दर्शक का हार्ट रेट, ऑक्सीजन इनटेक और कॉर्बन डाई ऑक्साइड छोड़ने का रेट बढ़ जाता है और इससे शरीर का संचालन सामान्य अवस्था से थोड़ा बढ़ जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम बताएंगे और उनको देखने के दौरान कितनी कैलोरी हम कम सकते है। रिसर्च में यह बात सामने आई कि डरने की वजहों से हमारे शरीर की कार्यप्रणाली डराने की वजह से दोगुनी क्षमता से कार्य करने लगती है जिस वजह से कैलोरी बर्न होती है।

1.
द शाईनिंग - 184 कैलोरी

2.
जॉ - 161 कैलोरी

3.
एक्सॉरसिस्ट - 158 कैलोरी

4.
एलियन - 152 कैलोरी

5.
सॉ - 133 कैलोरी

6.
ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट - 118 कैलोरी

7.
पैरानॉर्मल एक्टिीविटी - 111 कैलोरी

8.
द ब्लेयर बिच प्रोजेक्ट - 105 कैलोरी

9.
द टेक्सास चैन सॉ मस्सकारे - 107 कैलोरी

10.
[Rec] - 101 कैलोरी



Click it and Unblock the Notifications
