Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
पढि़ए, प्यार पाने के लिए इन लोगों ने कैसे कैसे हथकंडे अपनाएं
देखिएं कुछ अजीब चीजें और जानें की दुनिया में प्रेमी प्रेमिकाओं ने एक दूसरे के लिए क्या क्या नहीं किया..?
प्यार एक ऐसी चीज है जिसमें इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। यदि आप सच्चे प्रेमी हैं तो आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, सही है ना! कई ऐसी अजीब चीजें हैं जो लोगों ने अपने प्यार के लिए की हैं।
कई ऐसे जोड़े हैं जिन्होने दुनिया को दिखाया है कि अपने पार्टनर के लिए प्यार के पागलपन में इनका कोई सानी नहीं है।
कई लोगों ने तो अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाने के लिए ही कई अजीब चीजें की हैं। देखें ऐसी ही अजीब चीजें और जानें की दुनिया में प्रेम प्रेमिका एक दूसरे के लिए क्या क्या कर रहे हैं...

बॉयफ्रेंड जिसने वेश बदलकर गर्लफ्रेंड का एग्जाम दिया
एक लड़के को इसलिए पकड़ा गया कि वह भेष बदलकर अपनी गर्ल फ्रेंड की जगह एग्जाम दे रहा था! जब उसे पकड़ा गया और पूछा गया तो उसने कहा कि वह चाहता था की उसकी गर्ल फ्रेंड अच्छे नंबरों से पास ही इसलिए उसने ऐसा किया है। है ना पागलपंथी!

एक लड़का जिसने लड़की के लिए एक्सीडेंट का नाटक किया
क जनाब ने अपनी गर्ल फ्रेंड को अनूठे अंदाज में परपोज किया। उसने एक एक्सीडेंट का नाटक किया जिसमें उसने स्क्रिप्ट राइटर्स, कैमरामैन, डायरेक्टर, मेक अप आर्टिस्ट और स्टंट मैन की मदद भी ले ताकि सीन एकदम रियल लगे। जब लड़की उस जगह आई तो उसने अपने बॉयफ्रेंड को मृत जैसे हालातों में देखा, लेकिन उसे बाद में पता चला कि वह ज़िंदा है। उसने तो बस इसलिए ये सारा नाटक किया है ताकि वो उसे बता सके कि उसके बिना वो कुछ भी नहीं है।

गर्लफ्रेंड की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई
एक लड़का अपनी गर्ल फ्रेंडसे इतना प्यार करता था कि उसने गर्ल फ्रेंड की तरह दिखने के लिए कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवा ली। नाक से लेकर ना जाने कहां कहां की सर्जरी उसने करवाई। वो अपने पार्टनर की मौत के बाद भी नहीं रुका और सर्जरी करवाता रहा।

हाथ से गर्लफ्रेंड के लिए बनाई 6000 सीढ़ियां
यह व्यक्ति अपनी लवर से 10 साल छोटा था, फिर भी वह उसे पागलों की तरह प्यार करता था। वे दोनों 50 सालों तक पहाड़ों पर रहे, ऐसे में लड़की को पहाड़ों में चढ़ने में तकलीफ ना हो, इसके लिए उसने अपने हाथों से उसके लिए सीढ़ियां बनाई। इसे कहते हैं सच्चा प्यार!



Click it and Unblock the Notifications
