Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
जानिये, होठों के बारे में कुछ रोचक तथ्य
इंसान के होंठों के बारे में एक रोचक बात और यह है कि इंसान के होंठ का बॉर्डर स्पष्ट होता है। कुछ और तथ्यों के बारे में जानें क्यूंकि वह बेहद रोचक हैं।
क्या आपको पता है कि हमारे शरीर के बारे में कई रोचक और अनकही बातें हैं? आज हम आपको होंठों के बारे में कुछ रोचक बातें बताएँगे।
होंठ हमारे शरीर का बेहद ही अहम अंग है और इसका इस्तमाल हम खाने, बोलने और चूमने के लिए करते हैं। इसके अलावा, इंसान के होंठों के बारे में एक रोचक बात और यह है कि इंसान के होंठ का बॉर्डर स्पष्ट होता है।
कुछ और तथ्यों के बारे में जानें क्यूंकि वह बेहद रोचक हैं और कई बार हम इन तथ्यों पर कम ध्यान देते हैं। होंठों के बारे में कुछ रोचक बातें यह रहीं...

तथ्य 1:
होंठ इंसान के शरीर के सबसे संवेदनशील अंग में से एक है। रिपोर्ट के अनुसार दस लाख से भी ज़्यादा नर्व एंडिंग होती हैं पर इनके पास अपने बचाव के लिए कोई रक्षक झिल्ली नहीं होती।

तथ्य 2:
होंठों पर पसीना नहीं आता क्यूंकि उनमें स्वेद ग्रंथी नहीं होती। क्यूंकि होठों में स्वेद ग्रंथी नहीं होती इसलिए यह शरीर के दूसरे भागों की तुलना में ज़्यादा जल्दी सूखते हैं।

तथ्य 3:
आपको पता है होंठ भी अंगुली के निशान की तरह अनूठे होते हैं? दो लोगों के होठों की छाप कभी एक सी नहीं हो सकती। है ना रोचक तथ्य?

तथ्य 4:
होंठ ही शरीर का ऐसा भाग है जो अन्दर से बाहर की तरफ जाता है। समझ नहीं आया? इसका मतलब यह है कि म्यूकस झिल्ली जो मुंह के अन्दर की लाइनिंग बनाती है वही बाहर की लाइनिंग भी होती है।

तथ्य 5:
क्या आपको पता है कि उम्र के साथ आपके होंठ पतले होते जाते हैं? यह उम्र बढ़ने के कारण होता है और इसलिए होता है क्यूंकि शरीर में कोलाजन बनना कम हो जाता है। कोलाजन के कम बनने से होंठ गुदगुदे नहीं रहते।

तथ्य 6:
क्या आपको पता है कि होंठ आपकी कामुकता के बारे में भी बताते हैं? रिपोर्ट से पता चला है कि एक महिला के होंठों के आकार से पता चलता है कि उसे कामोन्माद जल्दी मिलेगा या देर से।



Click it and Unblock the Notifications











