न्‍याय के लिए आवाज उठाने वाली वकील को पड़ौसियों ने पीटा सरेआम

एक महिला को गलत के खिलाफ आवाज उठाने पर महिला पड़ौसियों ने उसे सरेआम बेदर्दी के साथ पीटा साथ ही उस महिला को बाजारु और ना जाने क्‍या क्‍या बोला। आइए इन विडियो के जरिए जानते है क्‍या था ये पूरा मामला।

अपने ही पड़ौसियों के अवैध कब्‍जे के खिलाफ जब एक महिला वकील ने आवाज उठानी चाही तो उसकी आवाज दबाने के लिए उसके पड़ौसी इस हद तक गिर गए कि उस महिला वकील की जान लेने पर भी वो उतारु हो गए।

यह किस्‍सा है दिल्‍ली के एक इलाके का जहां अंजू देवी नामक वकील महिला ने अदालत में अपने पड़ौसियों की अवैध कब्‍जे के मामले को संज्ञान में लाया था। इसके बाद कोर्ट ने तो अवैध कब्‍जे का हटाने का फरमान तो सुना दिया लेकिन रोष खाएं हुए पड़ौसियों ने अंजू देवी को अकेले देखते हुए मार मार का अधमरा कर दिया।

हम सभी इस बात से अच्‍छी तरह वाकिफ है कि भारत में अधिग्रहण और कब्‍जा करना बहुत ही सामान्‍य सी बात है और सरकार इस पर कोई भी सख्‍त कार्यवाही करने में विफल रहती है। लेकिन अंजू देवी ने ऐसे ही एक मामले को तूल देते हुए अपने ही पड़ौसियों के खिलाफ आवाज उठाई। लेकिन इसके बाद जो हुआ आइए इन विडियों के जरिए देखते है।

जानिए इसके आगे क्‍या हुआ? ...

गलत के खिलाफ उठाई थी आवाज

गलत के खिलाफ उठाई थी आवाज

रिपोर्ट के अनुसार, अंजू देवी ने दिल्‍ली हाईकोर्ट में अपने ही पड़ौसी के खिलाफ सरकारी सम्‍पति पर अतिक्रमण खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले पर आवाज उठाई और केस फाइल किया।

पड़ोसियों ने मारा -

पड़ोसियों ने मारा -

ऐसा करने के बाद, अंजू देवी की पड़ोसी महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर बहुत मारा। इससे अंजू देवी घायल हो गई।

 मां-बेटी का कारनामा -

मां-बेटी का कारनामा -

इन मां बेटी ने अंजू देवी से मिलकर पहले बहस की और उसके बाद उन्‍हें अकेले में दबोचकर मारा। लगभग दो मिनट तक वो उनका गला भी दबाएं रहीं, जब तक कि वो बेहोश नहीं हो गई।

देखिए कैसे शुरु हुआ ये सब

इस वीडियो में आप साफ तौर पर इनकी हरकतों को देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि किस बर्बरता से इन्‍होंने उस महिला पर प्रहार किया था। जब मार मार के भी उनका दिल नहीं भरा तो बार बार वो महिला वकील के लिए बाजारु शब्‍द जैसी भद्दी गालियां भी दे रही थी।

अन्‍य वीडियो में .....

एक अन्‍य वीडियो भी है जिसमें आप इस वकील महिला को मार पड़ते हुए देख पाएंगे। इस वीडियो में भी वहीं दिखाया गया है जो पिछले वीडियो में दिखाया गया है। ये महिला इतनी खतरनाक और बेशर्म थी कि उसकी साड़ी खुलने पर भी उसने वकील को पीटना बंद नहीं किया और मारती रही।

क्‍या न्‍याय के लिए लड़ने का यही परिणाम होता है -

वकील के बेटे ने इस पूरे घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड किया लेकिन वो अपनी मां को उन लोगों से बचाने में नाकाम रहा। क्‍योंकि दोनो महिलाएं बहुत ही बेदर्दी से उस महिला वकील को पीट रही थी। क्‍या सरकार के पक्ष में, ह़क में अवाज उठाने का यहीं परिणाम होता है। सरकार को इस बारे में कुछ सख्‍त निर्णय लेना होगा और कार्यवाही करनी होगी, ताकि आगे से फिर किसी के साथ ऐसा न होने पाएं।

Desktop Bottom Promotion