Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए, वर्जिनिटी और हाइमन से जुड़े रोचक तथ्य
अगर आप हाइमन और वर्जिनिटी की सच्चाई जान लें तो आपको आश्चर्य होगा कि आप अब तक कितना गलत सुनते आ रहे थे।
वर्जिनिटी हमेशा से एक ऐसा विषय रहा है, जिसके बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा उत्सुकता से जानना चाहते है। कई बार ऐसा होता है कि लोग इससे जुड़े मिथक को भी सच मान लेते है। वर्जिनिटी और हाइमन को लोग हमेशा जोड़कर देखते है।
कैसे जानें कि आपका बॉयफ्रेंड वर्जिन है या नहीं
हम में से अधिकतर लोग जो कुछ भी बातें वर्जिनिटी और हाइमन के बारे में जानते हैं वो आधे से ज्यादा गलत होती हैं। ये अधिकांश: बातें मिथक होती हैं और इन्हें बिना किसी विज्ञान के ही कहा जाता है।
अगर आप हाइमन और वर्जिनिटी की सच्चाई जान लें तो आपको आश्चर्य होगा कि आप अब तक कितना गलत सुनते आ रहे थे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कौमार्य और हायमेन के बारे में कुछ ख़ास जानकारी शेयर कर रहे है जो आपको इस बारे में सही से समझाने के लिए पर्याप्त होगी। डालें एक नज़र:

फटती नहीं है हाइमन -
आपने अक्सर सुना होगा कि पहली बार शारीरिक सम्बंध बनाने पर हायमेन फट जाती है और खून निकलता है जिससे ही महिला के कौमार्य का पता चलता है। यह बात सिर्फ एक मिथक है। यह कभी फटती नहीं बल्कि खींचती है। यह कोई बुलबुला या दाना नहीं है बल्कि ऊतक का एक हिस्सा है।

ऊतक का हिस्सा -
आपको बता दें कि हाइमन ऊतक का एक हिस्सा है जो कि योनि की दीवार से जुड़ा हुआ रहता है। यह ऊतक के फ्रिंज की तरह दिखता है जो कि योनि के आसपास लगा रहता है।

रूपरेखा में बदलाव -
हाइमन की संरचना में बदलाव आ जाता है जब महिला, संतान को जन्म देती है। इस दौरान इसमें आने वाले परिवर्तन को साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह बहुत स्मूथ और आसानी से स्ट्रेच हो जाता है।

लोकेशन -
यह वेजिनल ओपनिंग के 1 से 2 सेमी. अंदर होता है। ये ज्यादा गहराई में नहीं होता है। नवजात शिशु का हाइमन बहुत मोटा होता है और ये शरीर में काफी प्रमुख भी होता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ये पतला हो जाता है।

हाइमन अलग दिखती है -
हर महिला के शरीर की बनावट होती है उसी प्रकार हायमेन की बनावट भी भिन्न होती है। इसका रंग, रूप और आकार अलग-अलग होता है। कई महिलाओं में ये हॉफ मून और कई में ये गुलाब की पत्तियों की तरह नज़र आती है।

इन्टेक्ट हाइमन बना सकती हैं आपको गर्भवती -
आपको आश्चर्य होगा कि आपको गर्भवती बनाने में इसका सबसे बड़ा योगदान होता है। इसके जरिए बॉडी में स्पर्म टिके रहते हैं और गर्भाशय में प्रवेश कर जाते हैं। अब तो आप भली-भांति समझ गए होंगे कि ये शरीर का हिस्सा होती है और इसके द्वारा आप किसी के कौमार्य होने का पता नहीं लगा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
