Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
OMG! कोलाम्बियां के इन तीन Gay पुरुषों ने की एक दूसरे से शादी और बन गए 'त्रिरेंजा'
ये तीन आदमी कानूनी तौर पर एक दूसरे के साथ कानूनी तौर पर शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
जहां एक तरफ गे लेस्बियन इस दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए रोजाना एक नई चुनौती का सामना कर रहे है और वहीं कुछ देशों में कुछ ऐसी कुछ गिनी चुनी जगहें हैं जहां समलैंगिग शादियां काननी तौर पर मान्य हैं। आज हम आपकों एक ऐसे गे शादीशुदा जोड़ों के बारे में बता रहे हैं जिसमें तीन गे पुरुषों ने कानूनी तौर पर शादी करके पूरे दुनिया में सुर्खियों में छा गए हैं।
कोलाम्बियां में एक फैसले के बाद से अप्रेल 2016 से समलैंगिग शादी वैध हैं। तब से यहां दो से अधिक पुरुष शादी करने के लिए अधिकृत हैं। और ऐसे शादी शुदा जोड़े को त्रिरेंजा कहा जाता है। ये शब्द 'त्रिरेंजा' जो दो शब्दों से मिलकर बना है त्रिओ और पारेजा मतलब तिकड़ी और जोड़ी। आइए जानते है इस त्रिरेंजा कपल के बारे में कुछ ज्यादा

ये पहला ऐसा जोड़ा है, जिसने ये कदम उठाया हैं
ये तिकड़ी समलैंगिग शादी करने वाली पहली तिकड़ी जोड़ी बन गई हैं। इन तीनों ने काफी समय एक दूसरे के साथ निकाला है।

कौन है ये लोग
विक्टर और उसके दो जीवनसाथी जॉन एलेजेंडरो और मैनुअल जोस बिरमेडज़। इन तीनों ने मेडेलिन शहर में एक वकील के साथ कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और परिणामस्वरूप उन्हें एक साथ रहना का उनका मौलिक अधिकार मिल गया जो उन्हें अब कानूनी तौर पर एक परिवार बनाता हैं।

शुरु होना चाहिए एक इकॉनोमी सिस्टम
इस नए शादीशुदा जोड़े में से एक विक्टर ह्रयूग परादा ने कहा कि त्रिरेंजा जोड़ों के लिए एक इकॉनोमी सिस्टम शुरु होना चाहिए। ताकि त्रिरेंजा वर्ग के लोग भी किफायती जीवन जी सकें।

रिस्पेक्ट और प्यार
विक्टर ने बताया है कि हमने शादी का फैसला करते हुए आगे प्यार के साथ ही एक दूसरे की सामान्य विरासत को सम्भालने का फैसला भी किया।

अपने रिश्ते के बारे में बताया
इनमें से एक एलेजेंडरों का कहना है कि हमारा रिश्ता एक सह-अस्तित्व और एकजुटता पर आधरित हैं। हम सभी एक समान रिश्ता जी रहें है जिसमें हम सभी की शक्ति और भूमिका एक समान हैं।

बस दुआएं दे सकते हैं
ये दुनिया धीरे धीरे बहुत ही उदार जगह बनती जा रही है। यहां लोग धीरे धीरे लोगों को वो अधिकार मिलते जा रहे हैं, जिसके साथ वो जीना चाहते हैं। इस त्रिरेंजा जोड़ी को हम उनके लिए बस दुआएं दे सकते हैं कि वो अपने इस अधिकार के साथ खुश रह सकें।



Click it and Unblock the Notifications