पाकिस्‍तान में सिख खिला रहे हैं मुसलमानों को इफ्तारी, इंटरनेट पर जीता सबका दिल

दरअसल एक फाउंडेशन के साथ जुड़कर पाकिस्‍तानी सिख युवक रोजा रखने वाले मुस्लिम की इफ्तार के समय सेवादारी करते है हुए लोगों की सोच बदल रहे हैं।

दुनियाभर में जहां पाकिस्‍तान आतंकवाद और जिहाद जैसे नामों की वजह से जाना जाता है। वहीं दहशत और खौफ से दूर सारी मजहबी दीवार को तोड़कर इस देश के युवक सेवाभाव और भाईचारे के जरिए दुनियाभर में तारीफ पा रहे हैं।

जैसा कि सबको मालूम है कि रमजान का म‍हीना चल रहा है और दुनिया भर के मुस्लिम इस महीने रोजा रखते है और पूरा भूखे प्‍यासे पूरा समय इबादत में ही गुजार देते है।

वहीं पाकिस्‍तानी सिख अपने मुस्लिम बंधुओं के लिए रोजाना इफ्तार की व्‍यवस्‍था करने के साथ उनकी सेवादारी करते हैं। दरअसल एक फाउंडेशन के साथ जुड़कर पाकिस्‍तानी सिख युवक रोजा रखने वाले मुस्लिम की इफ्तार के समय सेवादारी करते है हुए लोगों की सोच बदल रहे हैं। जैसे ही फाउंडेशन ने इन फोटोज को सोशल मीडिया में शेयर किया इसके बाद दुनियाभर से लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलने लगी आइए देखते है तस्‍वीरों से-

पाकिस्‍तानी फाउंडेशन से जुड़े है पाकिस्‍तानी सिख

पाकिस्‍तान के Tars (ट्रास) फाउंडेशन के लोगों ने सोशल मीडिया में कुछ तस्‍वीरे शेयर की जिसमें पाकिस्‍तानी सिख मुस्लिम युवकों इफ्तारी खिला रहे हैं।

आज भी मौजूद है इंसानियत

आज भी मौजूद है इंसानियत

इन फोटोज पर साफ साफ दिखाई दे रहा है कि कितने जज्‍बे के साथ ये पाकिस्‍तानी सिक्‍ख अपने मुस्लिम भाईयों के लिए सेवा कर रहे हैं। इस बात से एक बात तो जाहिर सी है कि आज भी इस दुनिया में इंसानियत तो मौजूद है।

दुनियाभर से मिल रही हैं प्रतिक्रियाएं

दुनिया भर से लोग इन फोटोज और सोशल मीडिया में जारी किए गए वीडियो को देखकर इन लोगों के इस जज्‍बे को सलाम कर रहा है।

सिखों की सेवादारी के कायल हुए विदेशी भी

देखिए इस Tweet में एक प्रशंसक ने कैसे सिखों की सेवादारी की प्रशंसा की है।

वीडियो में देखिए

वीडियो में देखिए ये सिक्‍ख युवक कितने जज्‍बे और उत्‍साह के साथ मुस्लिम बंधुओं को इफ्तार सर्व कर रहे हैं और सेवादारी कर रहे हैं।

Desktop Bottom Promotion