Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आंखे ही बयां कर देती है आपकी शख्सियत के बारे में
क्या आप जानते हैं कि चेहरे के नैन-नक्श से भी किसी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है? जी हां, किसी की आंखों को देखकर भी उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। आंखों को दिल का आईना कहा जाता है और इनके आकार और प्रकार से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है।
किसी इंसान के बारे में उसके शारीरिक व्यक्तित्व खासकर की आंखों से पता लगाया जा सकता है। इसलिए अगर आप किसी के बारे में जानना चाहते हैं तो उनकी आंखों से उनके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं।

बादाम के आकार की आंखें
इस आकार की आंखों वाले लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ये दूसरों की बातों को गुप्त रखते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना अच्छी तरह से आता है।

गोल आकार की आंखें
गोल आकार की आंखों वाले लोग थोड़े भावनात्मक होते हैं। इनका मूड बार-बार बदलता है और ये अपने दिमाग की सुनते हैं। ये काफी ड्रामेबाज़ किस्म के होते हैं। इसके अलावा विपरीत सेक्स के लोगों के लिए ये काफी आकर्षक माने जाते हैं। ऐसे लोग मिलनसार, कलात्मक, आकर्षक, आवेगी और रचनात्मक होते हैं।

क्लोज्ड सेट आंखें
इस तरह की आंखों वाले लोगों में अद्भुत एकाग्रता की शक्ति होती है। इन्हें अपने काम में दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं है। ये तनाव से आसानी से बाहर निकल आते हैं। इन्हें हर चीज़ का गहन ज्ञान होता है लेकिन इनमें क्रोध की अधिकता होती है।

वाइड सेट आंखें
इस तरह के लोगों की आंखों के बीच ज्यादा स्पेस होता है। ये ज्यादा अनुकूल, लचीले और समझदार होते हैं। जीवन के प्रति इनके उच्च विचार होते हैं और अपने जीवन में आने वाली हर चीज़ से खुश रहते हैं।

डीप सेट आंखें
इन लोगों की आंखों में बहुत गहराई होती है। ये रचनात्मक होते हैं और इनमें लेखन के गुण विद्यमान होते हैं मतबल कि ये अच्छे लेखक बन सकते हैं। इन्हें अपने आसपास की चीज़ों का निरीक्षण करना अच्छा लगता है। ये बड़ी आसानी से किसी निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं।

प्रॉमिनेंट आंखें
ऐसी आंखों वाले लोग बहुत आकर्षक होते हैं। ये काफी मिलनसार होते हैं। हर किसी से काफी अच्छे तरीके से मिलते हैं। ये दयालु और खुश रहने वाले होते हैं।

प्रोट्रूडिंग आंखें
इस आकार वाली आंखों के लोग काफी ऊर्जावान और क्रियाशील होते हैं। खुद को नज़रअंदाज़ करने वाले लोगों से इन्हें नफरत होती है।

बड़ी आंखें
बड़ी आंखों वाले लोग खुले विचारों के होते हैं और इन्हें विद्वानों की तरह जिज्ञासा होती है। ये अपने काम को अच्छी तरह से संभाल पाते हैं क्योंकि हर वक्त इनके दिमाग में कोई नया आइडिया रहता है। इसके अलावा ये मिलनसार और दयालु होते हैं।

छोटी आंखें
ऐसी आंखों वाले लोग हर चीज़ की गहराई में जाना पसंद करते हैं। इन्हें हर काम परफेक्ट चाहिए होता है। अपने आसपास घट रही हर घटना की इन्हें जानकारी रहती है। इस वजह से इन्हें दूरदर्शी और बुद्धिमान भी कहा जा सकता है।

डाउनवर्ड स्लैंटिंग आंखें
ये लोग निराशावादी होते हैं और इन्हें बड़ी आसानी से हतोत्साहित किया जा सकता है। अपने प्यार के प्रति ईमानदार रहते हैं।

अपवर्ड स्लैंटिंग आंखें
अगर किसी व्यक्ति की आंखों के का अंदरुनी कोनों से ज्यादा ऊंचे हैं तो उसकी आंखें अपवर्ड स्लैंटिंग आकार की हैं। इस तरह की आंखों वाले लोगों को कैट्स आई भी कहा जाता है। ये आशावादी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इन्हें दूसरों का मनोरज़न करना अच्छी तरह से आता है। इन्हें जो चाहिए होता है उसे हासिल करके ही छोड़ते हैं।

हूडेड आंखें
दूसरों की सहायता के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। किसी भी बात की गहराई में जाने की तकलीफ उठाना इनकी आदत नहीं है। दूसरों की मदद के बदले से कुछ अपेक्षा नहीं रखते हैं। वहीं दूसरी ओर इन्हें लगता है कि दुनिया में सब कुछ अच्छा है और सब खुश हैं जबकि सच इसके उलट है। इस वजह से लोग इनके बारे में गलत विचार बना लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
