Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस शहर में सिर्फ 10 रुपए में मिल रही है किराए पर गर्लफ्रेंड?
अकेलापन सबसे ज्यादा भारी और दुखद होता है। सिंगल लोगों को हमेशा कपल्स को देखकर लगता है कि काश उनके पास भी कोई होता जिससे वो अपने दिल की बात कह पाते। अगर आप खुलकर अपने दिल की बात नहीं कह पाते हैं तो आपको किसी को प्रपोज़ करने में दिक्कत आती ही है और ऐसे में आप सिंगल ही रह जाते हैं। लेकिन अगर आपको सिर्फ 10 रुपए में ही किसी खूबसूरत लड़की के साथ थोड़ा वक्त बिताने का मौका मिल जाए तो ?
जी हां, ये खबर सच है कि आपको 10 रुपए में गर्लफ्रेंड किराए पर मिल सकती है। ये खबर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस खबर के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए आप भी उत्सुक होंगें। तो चलिए जानते हैं कि कहां पर महज़ 10 रुपए में गर्लफ्रेंड मिल रही है।

चीन में है ये जगह
आपको ये जानकर थोड़ा दुख तो जरूर होगा कि ये जगह भारत में नहीं बल्कि दक्षिण चीन के गुआंडोंग में है। यहां पर 'द वाइटेलिटी सिटी इन ह्यूआन सिटी’ के एक स्टोर में जवां और खूबसूरत मॉडल्स पोडियम में खड़ी रहती हैं।
क्या है पूरा कॉन्सेप्ट
यहां पर कोई भी पुरुष आकर अपनी पंसद की लड़कों को 20 मिनट के 10 रुपए देकर अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर ले जा सकता है। ज़रा सोचिए ये ऑफर कितना बढिया है।
इस ऑफर की जानकारी
इस गोल्डन ऑफर को पाने के लिए पुरुषों को अपनी चुनी गई लड़की के मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और पैसे चुकाने होंगें। एक बार क्यू आर कोड स्कैन हो गया तो वह पुरुष उस लड़की को मॉल और स्टोर के आसपास घुमा सकता है और उसे शॉपिंग भी करवा सकता है। आप किराए पर ली गई गर्लफ्रेंड को लंच डेट पर भी ले जा सकते हैं। अगर आप उस लड़की के साथ 20 मिनट से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं तो आपको दोबारा से पेमेंट करनी होगी।
नहीं है ऑफर इतना आसान
किसी भी लड़की को यहां से किराए पर ले जाना इतना आसान नहीं है। किराए पर किसी लड़की को ले जाने के बाद आप बस उसे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के परिसर में ही घुमा सकते हैं। इसके अलावा आप उस लड़की को उसकी मर्जी के बिना छू भी नहीं सकते हैं।
तो क्या आप तैयार हैं ?
अगर आप भी 20 मिनट के लिए किसी लड़की के साथ वक्त बिताना चाहते हैं वो भी 10 रुपए में तो चीन के इस खूबसूरत शहर आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
