Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
गड्ढे में गिरे कुत्ते की महिला ने बचाई जान, आंसू छलकाकर बेजुबान ने शुक्रिया कहा
Source: Dog Trapped In Hole For 3 Days Cries Tears Of Joy When Rescuers Finally Free Him by ViralHog
इस खबर के बारे में जानकर हर किसी को खुशी मिलेगी कि कहीं ना कहीं हमारी दुनिया में मानवता अब भी जिंदा है। जी हां, हाल ही में दो महिलाओं ने एक कुत्ते को गडढ़े से बाहर निकाल कर ये साबित कर दिया कि इंसानियत अभी पूरी तरह से मरी नहीं है।
एक कुत्ता अचानक से लकडियों से भरे गडढे में जाकर गिर गया और लकडियों में फंसने की वजह से वो बाहर नहीं निकल पा रहा था। जंगली जानवरों के लिए इस तरह के गड्ढे जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं।
पिछले तीन दिनों से ये कुत्ता मदद के लिए चीख रहा था। दो महिलाओं को इस पर तरस आ गया और उन्होंने सीढ़ी लगाकर इस कुत्ते को गड्ढे से बाहर निकाला।

जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि कुत्ता मदद के लिए भौंक और रो रहा है। सीढ़ी के सहारे महिला नीचे जाती है और गड्ढे के अंदर से उस कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लेती है।
बाहर निकलने के बाद भी कुत्ता अपनी जान बचने की खुशी से रोता रहता है। वहीं दूसरी ओर अब तक इस कुत्ते के मालिक का पता नहीं चल पाया है। उसके बारे में इतना ही पता है कि वो गड्ढे में जा गिरा और एक महिला ने उसकी जान बचाई।
इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगें।
और भी दिलचस्प वीडियोज़ और खबरों के लिए हमसे जुड़े रहिए।



Click it and Unblock the Notifications
