Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
केरल की बाढ़ में फंस गया एक हाथी, जानें कैसे बची जान
केरल में आई बाढ़ में ना केवल इंसान बल्कि जानवरों की जिंदगी भी जोखिम में पड़ गई है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक हाथी चारों तरफ पानी से घिरे एक पत्थर पर खड़ा है और हर पल पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने फुर्ती दिखाई और इस हाथी की जान बचा ली।
ये घटना भारतीय राज्य केरल की है जिसमें पानी के तेज बहाव के कारण बाढ़ की स्थित बन गई और जान-माल की बहुत हानि हुई।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी के दांत नहीं हैं। वो छलाकुडी नदी पार करने की कोशिश कर रहा है जबकि प्रशासन के पेरिंगलकुथु बांध खोल देने से पानी का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है।
थोड़ी-बहुत कोशिशों के बाद हाथी नदी के बीच में पहुंच जाता है लेकिन उसके लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है। पत्थरों पर फिसलन बढ़ गई है और वो उन पर पैर नहीं रख सकता है।
वन विभाग में कार्यरत एक कपल ने अपने सीनियर्स को इस बारे में जानकारी दी और फिर इंजीनियरों से गुजारिश की गई कि वो बांध से पानी छोड़ना बंद कर दें ताकि हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। जैसे-जैसे पानी का स्तर कम हुआ हाथी पानी को पार कर बाहर निकल आया।
इस बारे में आपका क्या कहना है ? नीचे कमेंट करके हमें जरूर बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
