Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
ये हैं दुनिया की भूतहा गुडि़यां, इनके बारे में सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे
क्या आपने कभी सोचा है कि डरावनी भूतहा गुडियों के पीछे क्या कहानी होती है ? इन डॉल्स यानि गुडियों के अस्तित्व के पीछे सच में कोई कहानी होती है या फिर लोगों में डर फैलाने के लिए झूठी कहानियां गढ़ी जाती हैं।
आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको असल जिंदगी की भूतहा गुडियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कहानियां सच हैं और हर भूतहा गुडिया की अपनी एक कहानी और जिंदगी रही है। तो चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे ज्यादा भूतहा गुडियों की कहानी के बारे में।

हैरोल्ड
इस गुडिया के मालिक ने इसे एक ऑनलाइन साइट पर बेचा था क्योंकि उसे भी इसमें कुछ अजीब सी हरकतें नज़र आईं थीं। इस गुडिया के आने के बाद उस मालिक और उसकी गर्लफ्रेंड को बहुत बुरी तरह से माइग्रेन ने जकड़ लिया था और उसकी बिल्ली की भी मौत हो गई थी। मालिक की मानें तो वो एक भूतहा गुडिया थी और उसने खुद एक बच्चे की तरह उसके रोने और हंसने की आवाज़ें सुनी थी। वो उसे अपने घर के बेसमेंट में रखता था और वहीं से आवाज़ें आती थीं। मालिक ने इस बात का खुलासा भी किया था कि उस गुडिया की नब्ज़ भी चलती थी।

ओकिकू
सन् 1918 में एक युवक ने अपनी छोटी बहन के लिए इस गुडिया को खरीदा था। उसकी बहन इस गुडिया से इतना ज्यादा जुड़ गई कि मरने पर ही दोनों का साथ छूटा। उस लड़की की अचानक मौत हुई थी। परिवार ने नोटिस किया कि गुडिया के बाल लगातार बढ़ रहे हैं। हर साल उस गुडिया के बाल घुटने से नीचे तक बढ़ जाते थे जबकि वो लोग उसके बाल कंधे तक काट दिया करते थे।

रोबर्ट
ये गुडिया फ्लोरिडा के फोर्ट ईस्ट मारटेल्लो म्यूजियम में बड़े आराम से बैठी है। अजीब बात ये है कि ये गुडिया पूरे कमरे में घूम सकती है और आपको अपनी आंखों से ही डरा सकती है। वहीं दूसरी बात ये कि जब कोई आगंतुक इस गुडिया के साथ फोटो खिंचवाता है तो ये उसे अपनी मौजूदगी से चौंका देती है। कैमरा तक अपना काम भूल जाता है। इसके आसपास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गड़बड़ा जाते हैं।

पैग्गी
रिपोर्ट की मानें तो इस म्यूजियम में आने वाले 80 प्रतिशत लोगों ने ये बात कही कि जब वो इस गुडिया के संपर्क में आए या इसकी तरफ देखा भी तो इसने इतने डरावने रिएक्शन दिए कि लोगों का सिर चकरा गया। माना जाता है कि जिस परिवार में ये गुडिया थी वहां इस गुडिया की वजह से डरावने सपने आने लगे थे और इस वजह से उन्होंने अपने घर में पंडित से पूजा करवाई लेकिन स्थिति और ज्यादा खराब हो गई और उनके परिवार को गुडिया को बेचना पड़ा।

मैंडी
ये भूतहा गुडिया अभी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के क्यूसनेल और डिस्ट्रिक्ट म्यूजियम में रखी हुई है। अगर आप इस गुडिया को लगातार देखेंगे तो खुद परेशान हो जाएंगें। इस भूतहा गुडिया के मालिक ने इसे इस म्यूजियम को दान में दिया था क्योंकि उसे इससे रोने की अजीब आवाज़ें आ रही थीं। ऐसा कहा जाता है कि ये गुडिया ठंडी हवा के लिए खुद खिड़की खोल लिया करती है।

एनाबेल्ले
माना जाता है कि इस गुडिया ने अपने मालिक के लिए हाथ से लिखा हुआ संदेश छोड़ा था। एनाबेल्ले गुडिया के अंदर कोई आत्मा है।



Click it and Unblock the Notifications