Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
संडे के बाद क्यों लोगों को पसंद नहीं आता मंडे
"सोमवार" एक ऐसा शब्द है जो हमारे उत्साह को कम करता है। यह हमें चिड़चिड़ा बनाता है और हम चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द ना आए।
स्कूल के दिनों के दौरान, जब सोमवार का दिन आता थो तो हम खुश होते थे, क्योंकि तब हमें अपने दोस्तों से मिलने, उनके साथ खेलने और बातें शेयर करने की जल्दी होती थी।

हालांकि, जैसे-जैसे हम बड़े हुए, सोमवार हमें डरावने सपने की तरह लगने लगा, जिसे हम कभी देखना नहीं चाहते हैं। इस आर्टिकल में, हम ऐसे कुछ अहम वजहों के बारे में बता रहे हैं जिसके चलते हम सोमवार के दिन से नफरत करने लगे हैं।
हम उन वजहों के बारे में बताएंगे जो आपको "सोमवार" शब्द के बारे में सोचने भर से ही गुस्सा दिला सकते हैं।
निश्चित ही आप इनमें से कुछ प्वाइंट से सहमत होंगे क्योंकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दुनिया में हर जगह लोग सोमवार के दिन से नफरत सबसे ज़्यादा नफरत करते हैं।
तो चलिए जानें क्या है वो वजहें
अगर आपको अपनी जॉब नीरस लगती है तो लाज़िमी है कि आपको उस जगह जाने का मन नहीं करता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बहुत कम लोग हैं जो वास्तव में अपनी जॉब से प्यार करते हैं और अपने वर्कप्लेस पर जाने के लिये तत्पर रहते हैं। इसलिए ज़्यादातर लोग सोमवार के दिन को पसंद नहीं करते हैं। साथ ही सोमवार के बाद वीकेंड आने में काफी लंबा वक्त रहता है।
सोमवार की सुबह सभी को अपने काम पर या कॉलेज जाना होता है। इससे पहले वीकेंड बिताने के बाद सोमवार की सुबह वापस रूटीन में लौटना लोगों को थोड़ा मुश्किल लगता है।
सोमवार से पहले 2 दिन वीकेंड पर आप खूब मस्ती करते हैं और स्वतंत्र रहते हैं। ज़रूरी नहीं आप वीकेंड पर पार्टी ही करते हों, पर इतना तो तय है कि हर कोई 2 दिन की छुट्टियों में आराम करने के साथ अपनी मर्ज़ी से वक्त बिताता है और ऐसे में सोमवार की सुबह फिर से खुद पर बॉस या टीचर का कंट्रोल किसी को अच्छा नहीं लगता।
जिस जीवन का हम नेतृत्व कर रहे हैं वह वास्तव में सुस्त हो गया है जिसमें कभी कभी कार्यशैली बहुत ही नीरस हो जाती है। जिसमें किसी चीज़ का इंतज़ार नहीं रहता है। इस तरह की भावना मंडे ब्लूज़ को अत्यधिक गंभीर क्र देता है जिसका सामना करने में कठिनाई होती है।
ऐसा भी होता है कि जब ज़िंदगी में सबकुछ बिल्कुल रूटीन में और नीरस रहता है तो आप आलस और सुस्ती का शिकार रहते हैं और ऐसे में सोमवार की सुबह से हर काम समय पर और सही से करना मुश्किल लगता है।
सोमवार की सुबह कई लोगों को बॉडी में दर्द, हैंगओवर, डाइजेशन में दिक्कत आदि कई निराशजनक एहसास और शिकायत होती है। हां,ऑफिस या कॉलेज के लिये क्या पहनें और क्या नहीं, इससे भी सोमवार की सुबह कई लोगों को परेशानी होती है। ये सभी वजह "सोमवार" शब्द से नफरत करने के लिये काफी है।



Click it and Unblock the Notifications
