Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नशे के लिए लोग सैनिटरी पैड का कर रहे हैं इस्तेमाल
इन दिनों इंडोनेशिया के युवाओं के बीच में एक अजीबो गरीब ट्रेंड ज़ोर पकड़ रहा है। सुनने में जितना विचित्र है ये उतनी ही तेज़ी से जंगल में लगे आग की तरह दुनिया के दूसरे देशों में भी फ़ैल रहा है।

हम बताने जा रहे हैं कि इंडोनेशिया के युवाओं के बीच जो लेटेस्ट ट्रेंड मशहूर हो रहा है, वो है सैनिटरी पैड और नैपिस को उबालने का। आखिर किस वजह से वो ऐसा कर रहे हैं, उबालने के बाद उस पानी के साथ वो लोग क्या करते हैं, क्या इससे सच में नशा सम्भव है, इस बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करते हैं।

नेशनल नार्कोटिक्स एजेंसी ने किया खुलासा
नेशनल नार्कोटिक्स एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया के नौजवान लड़के और लड़कियों ने नशा करने के लिए नया तरीका ढूंढ निकाला है जिसमें वो सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर रहे हैं। सैनिटरी पैड में मौजूद केमिकल की मदद से उन्हें नशा चढ़ता है जिसमें उन्हें हवा में उड़ता हुआ और मौजूदा दुनिया से दूर जाने का एहसास होता है।

इसके लिए नए और इस्तेमाल दोनों तरह के पैड का करते हैं इस्तेमाल
सस्ते और वैध तरीके से खुद को नशे में डुबाने के लिए इंडोनेशिया के युवा नए और प्रयोग किये जा चुके दोनों तरह के सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करते हैं। इस्तेमाल किये पैड को वो लोग कूड़े में से उठाते हैं और उसे उबलते हुए पानी में डालते हैं। नए पैड के साथ भी वो लोग ऐसा ही करते हैं।

कैसे तैयार करते हैं ये ड्रिंक
इन युवाओं के मुताबिक इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक पूरी प्रक्रिया फॉलो की जाती है। इस प्रक्रिया के तहत ये पैकेट में से सैनिटरी पैड या नैपी निकालते हैं और उसके सारे स्टिकर हटा देते हैं। फिर इसे पानी में डाल कर तकरीबन एक घंटे के लिए उबाला जाता है और फिर उस पानी को ठंडा कर लिया जाता है।

युवाओं ने बताया उसका स्वाद
इन किशोरों के मुताबिक इस अजीबो गरीब ड्रिंक का स्वाद कड़वा रहता है। इसके अलावा इन्होंने ये भी बताया कि इसके नशे को बरकरार रखने के लिए ये सुबह, दोपहर और शाम को इस ड्रिंक का सेवन करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
