Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रंगों से जुड़ा ये टेस्ट बता सकता है आपकी पसंद नापसंद
क्या आपने कभी सोचा है कि रंग भी आपकी पर्सनालिटी के बारे में बता सकते हैं, वो आपकी पसंद और नापसंद के बारे में खुलासा करते हैं और आपकी सोच को दर्शाते हैं?
ऐसा ज़रूरी नहीं है की हर किसी को रंगों से जुड़े इस रहस्य के बारे में पता हो। दरअसल 1950 में एक साइकोलॉजिकल टेस्ट किया गया था जिसे उस ज़माने के प्रसिद्ध डॉक्टर मैक्स लुश्चर ने करवाया था। वो बताते हैं कि रंग, व्यक्ति में मूड, विचार और सोच को दर्शाते हैं। उनके अनुभव के अनुसार, उन्होंने रंगों की कुछ पैलेट्टस का इस्तेमाल किया जिससे उन्हें प्रतिभागियों के बारे में कई गुप्त बातों का पता चला, जिससे उनकी पर्सनालिटी को आसानी से पता लगाया जा सकता था।
उनके विश्वास के अनुसार, हर व्यक्ति को एक विशेष रंग बहुत पसंद आता है जोकि उनकी च्वाइस को दर्शाता और बताता है। या यूं कहें कि इंसान अपने व्यक्तित्व के हिसाब से ही अनजाने में रंगों क चयन करता है। उसे भी नहीं ज्ञात होता है कि उसे अकसर एक ही रंग के पकड़े पसंद क्यों आते हैं।

अगर आप #A को चुनते हैं:
अगर आप पहले रंग को चुनते हैं तो आपको न्यूट्रल रंग ही पसंद आते हैं जैसे काला, ग्रे या ब्राउन। इनमें से किसी भी रंग का चयन बताता है कि आप बहुत उदासीन हैं। आपको लगता है कि आप किसी मुश्किल में फंस गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप इससे बाहर कैसे निकलें। इस वजह से आप अवसाद में रहते हैं। तनाव भी आपको बहुत ज़्यादा होता है। आपको खुद को समझना होगा, खुद की दिक्कतों को अपनी सहुलियत से हैंडल करना होगा। यकीन मानिए आपमें पूरा हुनर है कि आप आसानी से ऐसी विषम परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, लोग आपसे अकसर इम्प्रेस रहते हैं क्योंकि आपमें डेडीकेशन बहुत ज़्यादा होता है।
अगर आप #B को चुनते हैं:
अगर आप इस विकल्प को चुनते हैं तो आप मज़बूती के साथ बैंगनी रंग से जुड़े हुए होते हैं। इस रंग का चयन करने का मतलब है कि आप दिन में सपने देखने वालों में से हैं। आप बहुत रोमांटिक किस्म के इंसान हैं जिसका दिल हर किसी के लिए अच्छा है। लेकिन आपकी इच्छाएं बहुत काल्पनिक होती हैं जोकि पूरी होना संभव नहीं है। बेहतर होगा कि ऐसे सपने देखना बंद कर दें। फैंटेसी वाली दुनिया में रहना बंद कर दें और सत्यता से मुंह न मोडें।
अगर आप #C को चुनते हैं:
अगर आप इस रंग का चयन करते हैं तो आप मन से मज़बूत हैं और नीले रंग के साथ आपक गहरा जुड़ाव है। यह दर्शाता है कि आप बहुत संवेदनशील हैं और आपके अंदर बहुत सारी भावनाएं हैं। एक इंसान के तौर पर आप में दया और ममता का भाव है। आप आध्यात्मिक मार्ग का पालन करते हैं और सदैव खुशी व ज्ञान की तलाश में रहते हैं। आप मन से शांत और सहनशील हैं। नफरत से आपका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। आप सदैव शांत और शांति की मांग करते हैं। किसी भी तरह के झगड़े में पड़ना आपकी प्रवृत्ति नहीं है।
अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं। साथ ही हमारे बोल्डस्काई हिंदी सेक्शन को फॉलो और सब्सक्राइब करें ताकि हम हमेशा आप तक अपनी स्टोरीज़ पहुंचा सकें।



Click it and Unblock the Notifications
