Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
गायों के झुंड ने चतुराई से एक चोर को पकड़वाया, वीडियो में देखें
जब कोई चीज़ या रहस्य को सुलझाना इंसान के वश से बाहर हो जाता है तो ऐसे में जानवर उसकी मदद करते हैं। कई मामलों को सुलझाने में जानवर काफी मददगार साबित होते हैं। हाल ही में गायों के एक झुंड ने चोर को पुलिस के आगे खुद सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।
जी हां, ये मामला फ्लोरिडा है जहां पर पुलिसवालों को एक चोर को पकड़ने में मदद किसी और ने नहीं बल्कि खुद गायों के झुंड ने की।

ये पूरा वाक्या कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। इसमें साफ देखा जा सकता है कि जब चोर उनके खेत में घुसता है तो गायों का पूरा झुंड उसे पकड़वाने का फैसला कर लेता है। जी हां, वीडियो देखकर तो कुछ ऐसा ही लग रहा है। गायों के खेत में घुसने के बाद महिला ने खुद ही सरेंडर कर दिया।
पुलिस की मानें तो चोर भागने की ताक में था।
वीडियो में शेरिफ ऑफिस की हेलिकॉप्टर टीम ने ये पूरा वाक्या रिकॉर्ड कर लिया और महिला के भागकर गायों के खेत में जाने की बात भी पता कर ली। गायों के झुंड ने महिला चोर को पुलिसे भागते हुए देखा और वो सब उसका पीछा करने लगीं। इस तरह गाय तब तक उसका पीछा करती रहीं जब तक कि वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ गई।
ये वीडियो काफी दिलचस्प भी है और इसमें गायों के झुंड का कारनामा किसी हीरो के स्टंट से कम नहीं है। पूरी दुनिया को गायों का ये कारनामा लंबे समय तक याद रहेगा।
आपका इस बारे में क्या ख्याल है? नीचे कमेंट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
