Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल
पहले किया डांस फिर की चोरी, नाचते हुए चोर का वीडियो हुआ वायरल
हम जब खुश होते हैं तो नाचते हैं और ये एक आम बात है। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब आप खुशी से झूम उठे हों। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगें।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें लगभग 20 साल की उम्र का चोर स्टोर के अंदर खुशी से नाच रहा है। उसे शायद अपनी पहली चोरी पर मिली जीत की खुशी है।

आइए जानते हैं इस अजीबोगरीब घटना के बारे में जहां चोर कैमरे में नाचते हुए कैद हो गया। खबरों के मुताबिक ये घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई है।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक चोर अपनी कमीज़ के बटन खोलकर रूमाल को गले में टाई की तरह बांधे खड़ा है। अचानक से ये शख्स नाचने लगता है। आपको ये नज़ारा देखकर किसी बॉलीवुड फिल्म की याद आ जाएगी।
इस देखकर लगता है कि उस चोर को पता है कि वो कैमरे के आगे और लगता है कि वो लोगों को एंटरटेन करने के लिए ही जानबूझकर कैमरे के आगे नाच रहा है।
आजतक हम सभी ने जीत से खुशी से नाचते हुए लोगों को देखा होगा लेकिन जीतने से पहले के डांस की ये वीडियो पहली बार देखी होगी। ये शख्स एक स्टोर में चोरी करने आया है।
दुर्भाग्यवश इस चोर की जीत की ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही क्योंकि इस सीसीटीवी फुटेज के रिलीज़ होने के कुछ ही देर बार पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया। कुछ सेकेंड तक परफॉर्म करने के बाद ये आदमी अपना चेहरा ढक कर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए नज़र आया।



Click it and Unblock the Notifications
