Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
इस लड़की का मेकअप वीडियो जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए
मेकअप से बड़ी आसानी से चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाया जा सकता है। हालांकि, मेकअप से आपका पूरा लुक ही बदल सकता है। आजकल इंटरनेट पर एक चीनी महिला की वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसमें महिला ने मेकअप से अपना पूरा लुक ही ट्रांसफॉर्म कर लिया है। आपको मेकअप से पहले और बाद की उसकी तस्वीरों को देखकर यकीन ही नहीं होगा। इस वीडियो में महिला अपने गालों पर टेप लगाती हुई दिख रही है, यहां तक कि वो कृत्रिम नाक तक लगा रही है जोकि नए स्कल्पचर मेकअप ट्रेंड का एक हिस्सा है। दक्षिणपूर्वी एशिया में ये मेकअप ट्रेंड खूब चल रहा है।
की हुआहुआ नामक ये लड़की सबसे पहले चेहरे पर मॉइश्चराइज़र और फिर प्राइमर लगाती है। इसके बाद वो अपने फेशियल फीचर्स को उभारती है और कई कलर्ड कॉन्टैक्ट लैंसेस, फाउंडेशन, आइब्रो पाउडर, आईशैडो, डबल आईलिड टेप और फेक आईलैशेज़ का इस्तेमाल करती है।

वीडियो के अंत तक आप देखेंगें कि इस लड़की को पहचान पाना ही मुश्किल हो गया है। रिपोर्ट की मानें तो कॉस्मेटिक से इंसान की शक्ल-ओ-सूरत बदली जा सकती है और जब कोई इस तरह का मेकअप लगाकर उसे हटाता है तो उसे पहचान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
इस वीडियो को देखने वाला हर एक शख्स हैरान हो गया। इनमें से एक यूज़र ने कमेंट किया कि 'इसी वजह से मैं बारिश के मौसम में डेट पर जाना पसंद करता हूं'। दूसरे ने इसे जादू बताया।
एक महिला ने कहा कि मैं पूरी तरह से एक पिंपल तक को कवर नहीं कर पाती।
इस महिला के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में आपका क्या कहना है ?
अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में हमसे शेयर जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
