Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
वाट्सएप में सोनाली बेंद्रे के कैंसर को लेकर उड़ी ये निकली कोरी अफवाह
हमारे पसंदीदा सेलेब्स सोशल मीडिया अंकाउट पर सक्रिय होने के साथ, वे हमें अपने निजी जीवन में भी तरजीह देते हैं। ट्विटर सेलेब्रिटीज़ के लिये एक पॉपलुर प्लेटफॉर्म है, जहां पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अपनी बीमारी का खुलासा किया था कि वह कैंसर से जूझ रही है। हालांकि अभिनेत्री ने अपनी हेल्थ इश्यू के बारे में ट्वीट किया था। लेकिन सोनाली की बीमारी को लेकर लोग व्हाट्सएप पर फेक और धोखाधड़ी वाले संदेश भेज रहे हैं। यहां फेक न्यूज़ के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो चारों ओर फैल रही है।

फेक मैसेज के बारे में जानकारी
व्हाट्सएप पर इस फेक न्यूज को सभी राज्यों में वायरल किया जा रहा है. मैसेज में कहा गया कि सोनाली बेंद्रे का स्वास्थ्य दिन पर दिन गिर रहा है, क्योंकि उनका कैंसर लगातार शरीर में फैल रहा है। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर पर पोस्ट किया। लेकिन उन्होने अभी तक खुलासा नहीं किया कि उन्हें किस प्रकार का कैंसर है। केवल इतना पता चला कि वे हाई-ग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। सूत्रों का दावा है कि उन्हें गर्भाशय कैंसर है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है।
व्हाट्सएप टेक्स्ट
इस फेक न्यूज के बाद एक लिस्ट तैयार की गयी जिसमें बताया गया कि महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ये वायरल फोटोज़ कुछ भी नहीं थी बल्कि नकली थी!
मजेदार बिट
जबकि टैक्स्ट गर्भाशय कैंसर से शुरू होता जिससे अभिनेत्री पीड़ित है और फिर मैसेज धीरे-धीरे स्तन कैंसर के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने लग जाता है।
जिन्होंने यह समाचार बनाया उसे पढ़कर लगता है कि शायद उन्हें स्वास्थ्य कारकों के बारे में पता नहीं है। क्योंकि इसमें सावधानी बरतना तो कम बल्कि धोखाधड़ी ज्यादा लगती है।
मैसेज कुछ धोखाधड़ी वाली बातें कहता है:
"अपने शरीर का उपचार करना।"
"अपनी ब्रा दैनिक धोएं।"
"गर्मी में काली ब्रा पहनने से बचें।"
"सोते समय ब्रा मत पहनें।"
"जब भी आप धूप में निकलें तो अपने सीने को दुपट्टा या स्कार्फ से ढक लें।"
"डिओडरेंट का प्रयोग करें लेकिन एंटीपरिस्पेंट का नहीं।"
हालांकि ये सभी टेक्स्ट फेक है और उनके पास कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आपको यह समझने की जरूरत है कि ऐसे किसी भी लेख को पढ़ने से केवल अराजकता और नकली मान्यताओं का निर्माण होता है।
इसलिये हर किसी को इन फेक न्यूज़ से बचने की जरूरत है क्योंकि इनकी कोई प्रमाणिकता नहीं होती है। इसिलये केवल आगे के उन तथ्यों पर ध्यान केंद्रित करे जिनके साथ आप चलना चाहते हैं।
इससे आपको क्या फायदा होगा? चलिए हम नीचे कमेंट बॉक्स में पता करते हैं।
वायरल कंटेंट के लिये, आप हमारे Insync सेक्शन को जांच सकते हैं क्योंकि हम आपको दुनियाभर की रोमांचक घटनाओं के बारे में बताते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
