Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
HIV/AIDS से सुरक्षित रहने के लिए पॉर्न स्टार करते है ये काम, इस इंडस्ट्री के है अलग नियम
कई लोगों में सेक्स को लेकर जिज्ञासा होती है और कई तरह के सवाल होते हैं। कई लोग अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए अडल्ट फिल्म देखना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोगों के जेहन में अक्सर ये बात जरुर आती है कि अडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोग एचआईवी से कैसे खुद का बचाव करते हैं।
क्योंकि असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एचआईवी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। आमतौर पर एचआईवी एक से अधिक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने से होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अडल्ट मूवी से जुड़े कलाकार खुद को कैसे सुरक्षित रख पाते हैं।

HIV को लेकर अडल्ट मूवी पर बने नियम
1980 के दौर में कई पॉर्न स्टार्स की एड्स की वजह से मौत हो गई थी। अब उनकी सेहत को लेकर कई कड़े नियम बना दिए गए हैं। 'क्वोरा' के मुताबिक पॉर्न इंडस्ट्री से जुड़े हर शख्स के लिए एक गाइडलाइन जारी की गई है जिसका पालन कर वे खुद को यौन संबंधों की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं। इसके अलावा, हर महीने औसतन दो बार पॉर्न स्टार्स की जांच भी होती है। हर फिल्म की शूटिंग से पहले एक्टर्स का एचआईवी टेस्ट कराया जाता है।

रहते है ज्यादा सर्तक
एक आम इंसान को 'सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज' यानी यौन संबंधों की वजह से होने वाली बीमारियों के बारे में जितना पता होता है, उससे कहीं ज्यादा पॉर्न स्टार्स को इसकी जानकारी होती है। ना सिर्फ सेहत बल्कि करियर की वजह से भी पॉर्न स्टार्स इस मामले में काफी सजग होते हैं। अगर मेडिकल जांच के दौरान कोई भी अडल्ट मूवी स्टार संदिग्ध पाया जाता है तो उसे शूटिंग की इजाजत नहीं मिलती है।

ऐसा होता है अडल्ट इंड्रस्टी में काम
जब भी किसी पॉर्न फिल्म की शूटिंग शुरू होती है, स्टूडियो में कुछ खास तरह के लोगों को बुलाता जाता है। इनका काम एक्टर्स को उत्तेजित करना होता है ताकि वे अच्छी परफॉर्मेंस दे सकें। ऐसे एक्सपर्ट्स को फ्लफर कहा जाता है। एक शोध के मुताबिक इंटरनेट से जितनी भी चीजें डाउनलोड की जाती हैं, उनमें से 35 फीसदी पॉर्न कंटेंट होता है।

फुटबॉल टीम से ज्यादा मिलता है रेवेन्यू
'list25.com' के मुताबिक अमेरिका में हर साल 13 हजार से ज्यादा अडल्ट कंटेट तैयार किया जाता है जो 13 बिलियन डॉलर का प्रॉफिट देता है। सोर्स के अनुसार अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की कमाई फुटबॉल, बास्केट बॉल और बेसबॉल इंडस्ट्री को मिलाकर होने वाली आय से कहीं ज्यादा होती है।

यहां बैन है अडल्ट मूवी देखना
कई देशों में अडल्ट मूवी देखते पाए जाने पर मौत की सजा दी जाती है। इन देशों में ऐसी फिल्मों पर बैन लगा है- बोट्सवाना, मिस्र, नाइजीरिया, सुडान, यूगांडा, बंग्लादेश, उत्तर कोरिया, सऊदी अरब, तुर्कनेनिस्तान, बेलारुस, यूक्रेन, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, इराक, जॉर्डन, सीरिय, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बाहरेन, मलेशिया, इंडोनेशिया, मोरक्को, सिंगापुर।



Click it and Unblock the Notifications
