Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Video: अफशिन गदरजादेह दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति, जानें उनकी हाईट
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 20 साल के ईरानी अफशिन एस्माईल गदरजादेह जो 2 फीट 1 इंच ((65.24 सेमी) के हैं, दुनिया के सबसे छोटे लिविंग शख्स के रूप में घोषित किया है। अफशीन उत्तरी ईरान के बुकान काउंटी के एक दूरदराज के गांव के रहने वाले हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वेबसाइट पर उनके बारें में लिखी डिटेल्स के आधार पर अफशिन पिछले रिकॉर्ड होल्डर, कोलंबिया के 36 साल के एडवर्ड 'नीनो' हर्नांडेज़ से 7 सेमी (2.7 इंच) छोटे हैं। अफशीन एस्माईल गदरजादेह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सत्यापित दुनिया के चौथे सबसे छोटा व्यक्ति है।

अफशीन ईरानी नागरिक हैं
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अफशीन को ईरान के वेस्ट अजरबैजान प्रांत के बुकान काउंटी के एक दूरस्थ गांव में खोजा गया। वो कुर्द और फ़ारसी दोनों में बात करते हैं साथ ही फ़ारसी भाषा बोल सकते हैं।

जन्म के समय 700 ग्राम के थे
जब उनका जन्म हुआ तब वो 700 ग्राम (1.5 पाउंड) के थे। तब से वो लगभग 6.5 किलोग्राम (14.3 पाउंड) हो गए हैं। अफशीन का जीवन बहुत कठिन रहा है, छोटे कद के कारण वो कभी स्कूल नहीं जा पाए। जिससे उनकी एजुकेशन नहीं हो सकी, इस वजह से उन पर काफी निगेटिव इम्पैक्ट पड़ा।

अफशीन को मोबाइल फोन यूज करने में होती है परेशानी
अफशिन के पिता इस्माईल घदरजादेह ने बताया कि "लगातार इलाज और बेटे की शारीरिक कमजोरी मुख्य कारण हैं कि उसने पढ़ाई क्यों छोड़ दी, उसे कोई मानसिक समस्या नहीं है।"
वहीं छोटे कद की वजह से अफशिन को मोबाइल फोन का यूज करने में भी परेशानी होती है।

अफशिन ने बुर्ज खलीफा का दौरा भी किया
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, उन्हें दुबई ऑफिस में ले जाया गया, जहां 24 घंटे के दौरान तीन बार माप लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप सटीक रिकॉर्ड ऊंचाई उनकी मिल पाई। दुबई में रहते हुए, अफशीन ने अपनी बकेट लिस्ट से किसी आइटम को टिक करने से पहले टेलर और बार्बर के पास गये, जिसके बाद उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा का दौरा किया।

हाईट की वजह से कोई नौकरी नहीं मिलती
अफशिन अपने छोटे कद की वजह से, अपने पिता, जो एक वर्कर है, उनके साथ काम नहीं कर सकते। अफशिन के लिए उसके गांव में कोई नौकरी उपलब्ध नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
