Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
मधुमक्खियों के बीच एंजेलिना जोली ने कराया फोटोशूट, 18 मिनट तक चिपकी रहीं मधुमक्खियां
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एंजेलिना जोली की तरह खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कॉस्मेटिक सर्जरी तक करवा लेती है। इन दिनों एंजेलिना जोली का फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर एंजेलिना जोली का फोटोशूट काफी सुर्खियों में बना हुआ है। उन्होंने मधुमक्खियों के साथ फोटोशूट करवाया है, जो कि इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। एंजेलिना के शरीर पर लगभग 18 मिनट मधुमक्खियां था। एंजेलिना ने ये फोटोशूट नेशनल ज्योग्राफिक के साथ मिलकर किया है। इस फोटोशूट के दौरान एंजेलीना को 18 मिनट तक मधुमक्खियों से ढंके हुए देखा गया था। एंजेलिना जोली ने World Bees Day पर यह फोटोशूट करवाया था।

सिर्फ सिर हिलाते दिखीं एंजेलिना
फोटोग्राफर औ मधुमक्खी पालक डैन विंटर्स ने बताया कि मधुमक्खियों को शांत रखने और डंक से मारने के लिए रोकने के लिए खास योजना बनाई है। इस फोटोशूट को बहुत ही सावधानी से शूट किया है। नेशनल ज्योग्राफिक ने इस फोटोशूट की वीडियो भी शेयर की है। जसमें उनके शरीर पर सैंकड़े मधुमक्खियां चल रही हैं। उनके कंधों और चेहरे पर मधुमक्खियां चलते हुए नजर आ रही है। इस दौरान एंजेलिना सिर्फ अपने सिर को ऊपर नीचे करते हुए दिखाई देती है। एंजेलिना के कंधों और चेहरे पर मधुमक्खियां चिपकी हुईं नजर आईं है।
इस तरह किया फोटोशूट
इस शूट को करने के लिए खास तैयारी की गई थी। फोटोग्राफर ने बताया है कि शूट के लिए इटली की मधुमक्खियों का इस्तेमाल किया गया है जो कि शूट के दौरान शांत थी। फोटोशूट के दौरान एंजेलिना को छोड़कर सभी क्रू ने प्रोटेक्विव किट पहनी हुई थी। मधुमक्खियों को शांत रखने के लए माहौल काफी शांत था वहीं काफी अंधेरा भी किया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
